1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Jimny के लॉन्च को लेकर बड़ा खुलासा! जानिए भारत में कब लॉन्च होगी 5-डोर वर्जन SUV

मारुति सुजुकी ने Jimny को भारत में लॉन्च करने के लिए एक नई समय सीमा तय की है। रिपोर्ट के मुताबिक नई Jimny को अगले साल मिड तक लॉन्च किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
jimny_new.jpg

Jimny को ऑटो एक्सपो 2020 में शो केस किया गया था और तभी से इसके भारत में आने का इंतज़ार होने लगा, लेकिन अब भारत में 5-डोर वर्जन के लॉन्च को लेकर एक नया खुलासा हो गया है। भारत में Jimny का सीधा मुकाबला मुकाबला महिंद्रा थार से होगा। ET Auto की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी ने Jimny को भारत में लॉन्च करने के लिए एक नई समय सीमा तय की है। रिपोर्ट के मुताबिक नई Jimny को अगले साल मिड तक लॉन्च किया जा सकता है। यानी अभी एक करीब एक साल बाकी है इसके आने में। जबकि मारुति सुजुकी पहले से ही निर्यात बाजारों के लिए गुड़गांव की सुविधा में तीन-दरवाजे वाले Jimny का प्रोडक्शन कर रही है, नई रिपोर्ट के मुताबिक 2023 मारुति जिम्नी को 5 सीटर के साथ-साथ 7 सीटर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि 3- door Jimny इस समय पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है, लेकिन यह इंटरनेशनल मार्केट के लिए है।

सोर्स के मुताबिक मारुति सुजुकी 5 डोर Jimny का प्रोडक्शन अगले साल फरवरी (फरवरी 2023) में शुरू किया जा सकता है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी भी होने की सम्भावना है क्योंकि कमजोर कोम्पोनेट्स सप्लाई चैन, सेमीकंडक्टर्स की कमी बड़े कारण हैं। इन्हीं वजहों से Jimny का PP ट्रायल जो मई 2022 में शुरू होने वाला था, उसे भी जून अंत तक टाल दिया गया है। क्ग्बत यह भी है कि इसे 7 सीटर वर्जन में भी उतारा जा सकता है। Jimny 5 दरवाजे के लिए पहले साल का प्रोडक्शन लक्ष्य 75,000 यूनिट्स पर निर्धारित किया गया है।

3- door Jimny की तुलना में 5-door Jimny की लंबाई 300mm ज्यादा रहने की उम्मीद है। भारत में आने वाले मॉडल की लंबाई 4 मीटर से कम रहने की उम्मीद है। इसकी हाईट 1,730mm, चौड़ाई 1,645mm और व्हीलबेस 2,550mm होगा। बात करें Maruti Jimny 5-door के इंजन की तो इसमें 1.5 लीटर का K15B पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जोकि 12V SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह इंजन 102bhp और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक से लैस किया जाएगा।