
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस महीने में अपनी आने वाली नई एसयूवी ग्रैंड विटारा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, इस एसयूवी के फीचर्स, तकनीक और वेरिएंट्स इत्यादि के बारे में पहले ही सभी डिटेल्स से पर्दा उठ चुका है, लेकिन अभी इसकी कीमत का खुलासा होना बाकी है। हाल ही में इसकी बुकिंग भी शुरू की गई थी, और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस एसयूवी के 53,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग की जा चुकी है। भारी डिमांड के चलते इस एसयूवी अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 5 महीनों से उपर पहुंच चुका है।
मारुति सुजुकी के पास वर्तमान में 4.17 लाख वाहनों की डिलीवरी का लंबा ऑर्डर पेंडिंग है, जो कि एक महीने पहले तक 3.87 लाख यूनिट था। वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने अपनी कीमत की घोषणा से पहले ही 53,000 से अधिक बुकिंग हासिल कर ली है, इससे साफ है कि कंपनी इस फेस्टिव सीजन में कारों की डिलीवरी का दबाव ज्यादा रहेगा। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि वे स्ट्रांग-हाइब्रिड वेरिएंट की अच्छी मांग देखी जा रही है, जो कुल बुकिंग का 41 प्रतिशत या 22,000 यूनिट है।
Grand Vitara कुल 6 वेरिएंट्स में आ रही है और इस एसयूवी की बिक्री कंपनी के प्रीमियम NEXA शोरूम से की जाएगी। दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, एक 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन है। ट्रांसमिशन में इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ट्रिम के लिए ई-सीवीटी और पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक या प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड ट्रिम में 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में सबसे बेहतर माइलेज देती है, इसका वीवीटी पेट्रोल इंजन 21.11 किलोमीटर और हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
ग्रैंड विटारा का सिग्मा सबसे सस्ता वेरिएंट होगा और इस वेरिएंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), एलईडी पोजिशन लैंप, टर्न इंडिकेटर के साथ ओआरवीएम, शार्क फिन एंटीना, सिल्वर एक्सेंट के साथ डुअल-टोन ब्लैक और बोर्डो इंटीरियर, और ब्लैक फैब्रिक डोर आर्मरेस्टख् 4.2 इंच का टीएफटी कलर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कमांड, कीलेस एंट्री, दरवाजे के हैंडल के अंदर क्रोम, स्पॉट मैप लैंप (रूफ फ्रंट), स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बतौर मिड-साइज़ एसयूवी Maruti Grand Vitara बाजार में सबसे बड़ी टक्कर हुंडई क्रेटा को देगी। इस एसयूवी को कंपनी ने टोयोटा की मदद से तैयार किया है और इसकी तकनीक काफी हद तक हाल ही में पेश की गई Toyota Hyryder से मिलती जुलती है। टोयोटा ने कुछ दिनों पहले ही Hyryder के हाइब्रिड और पेट्रोल टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया था, इसके हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 15.11 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। वहीं पेट्रोल टॉप माडॅल की कीमत 17,09,000 रुपये है। ऐसा माना जा रहा है कि मारुति ग्रैंड विटारा इससे थोड़ी सस्ती हो सकती है।
Published on:
14 Sept 2022 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
