
Maruti Suzuki Cheapest 7 Seater Car: भारत में कॉम्पैक्ट 7 सीटर कारों की मांग बढ़ती जा रही है। अब लोग कारों की जगह ऐसी ही गाड़ियों पर शिफ्ट हो रहे हैं। वैसे तो आपको कई मॉडल इस समय बाजार में मिल जायेंगे लेकिन मारुति सुजुकी की 7 सीटर कार ईको/Eeco इस समय काफी पॉपुलर हो रही है और हर महीने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट में यह हमेशा बनी रहती है। अब आप खुद सोचिये कि यह कितना शानदार मॉडल है जिसकी डिमांड हर महीने बढ़ती जा रही है। मारुति सुजुकी ईको 5 और 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको इसके 7 सीटर मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Maruti Suzuki Eeco:
मारुति सुजुकी ईको की कीमत 5.22 लाख रुपये से शुरू होती है जोकि इसके 5 इटर मॉडल की कीमत है लेकिन अगर आप इसके 7 सीटर मॉडल को खरीदते हैं तो आपको इसके लिए शुरूआती कीमत 5.53 लाख (एक्स-शो रूम, दिल्ली) चुकानी होगी। इसे आप पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस और अन्य कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं।
पावर और माइलेज:
Maruti Eeco में 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25% ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29% अधिक माइलेज मिलेगी। माइलेज की बात करें तो Eeco Petrol आपको 20.20 km/l की माइलेज ऑफर करती है जबकि Eeco CNG पर आपको 27.05 km/kg की माइलेज मिलेगी।
सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं:
सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स सेफ्टी के लिहाज से जरूरी हैं।
Published on:
17 Jul 2023 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
