
मारुति सुजुकी की कारों किसी न किसी वजह मार्केट में हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। कंपनी ने बाजार में अपनी पॉजीशन को और मजबूत करने के लिए अपनी कार्स पर शानदार डिस्काउंट आॅफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने माॅडल्स पर कैश डिस्काउंट के साथ एक सोने का सिक्का भी दे रही हैं। जानिए किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट
मारुति आॅल्टो 800 पर मिल रहा है 55000 रुपए तक का लाभ
देश में सबसे ज्यादा सेल होने वाली मारुति आॅल्टो 800 पर कंपनी के कुल 55000 रुपए तक लाभ प्रदान कर रही है। इसके साथ ही इस कार पर एक गोल्ड कोइन भी दिया जा रहा है। आॅल्टो के K10 पर 45,000 रुपए तक के लाभ मारुति सुजुकी की तरफ से दिए जा रहे हैं। इस कार के साथ सोने का सिक्का दिया जा रहा है।
सिलेरियो पर कर सकते है 50 हजार तक की बचत
हैचबैक कार सिलेरियो पर कंपनी महाबचत का लाभ दे रही है। इस कार पर आप 50 हजार रुपए का तक की बचत कर सकते है। फैमिली कार वैगन-आर पर एक ग्राम सोने का सिक्का के साथ आप 55,000 रुपए की बचत कर सकते है। जल्द ही माकेर्ट में वेगनआर का नया वर्जन आने वाला है।
सरकारी कर्मचारियों को 5100 रुपए तक अतिरिक्त लाभ
आेमनी कार पर मारुति सुजुकी 42,000 रुपए की बचत का आॅफर कर रही है। इस कार के साथ भी एक ग्राम सोने का सिक्का दिया जा रहा है। इनके सब आॅफर के अलावा कंपनी ग्रामीण ग्राहकों के लिए 2100 रुपए तक और कार्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5100 रुपए तक लाभ कंपनी की तरफ से दिए जा रहे हैं।
जानिए फरवरी में क्या रही मारुति की सेल
मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में फरवरी माह में 15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जिसमें निर्यात के आंकड़े भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, समीक्षाधीन माह में उसकी कुल बिक्री बढ़कर 1,49,824 वाहनों की रही, जबकि साल 2017 के फरवरी में कंपनी ने कुल 1,30,280 वाहनों की बिक्री की थी
Updated on:
06 Mar 2018 01:11 pm
Published on:
06 Mar 2018 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
