
Maruti Suzuki
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी बिक्री (अगस्त 2022) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। पिछले महीने कंपनी ने 165,173 वाहनों की बिक्री की जबकि बीते साल अगस्त महीने में कंपनी ने 130,699 यूनिट बेची थीं। इस बार कंपनी की बिक्री काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी को लगभग सभी सेगमेंट जैसे मिनी, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज, यूटिलिटी व्हीकल, वेन्स और लाइट कॉमर्शियल व्हीकल में ग्रोथ मिली।
इन 14 कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड
पिछले महीने मारुति सुजुकी की बिक्री में Alto, S-Presso की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली है। कंपनी ने अगस्त में इन दोनों कार की 22,162 यूनिट बेचीं। इसके अलावा Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR जैसी कारों ने बिक्री के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। इन कारों की कुल 71,557 यूनिट्स पिछले महीने बिकीं। इस बार कंपनी को इस सेगमेंट में 36% की बढ़ी ग्रोथ मिली।
यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में भी मारुति सुजुकी की बिक्री में काफी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। इस सेगमेंट में Brezza, Ertiga, S-Cross और XL6 को खूब पसंद किया गया। कंपनी ने पिछले महीने इन चारों मॉडल की 26,932 यूनिट बेचीं। जबकि पिछले अगस्त महीने में कंपनी ने 24,337 यूनिट बेची थीं। वहीं, वेन्स कैटेगरी में कंपनी Eeco की 11,999 यूनिट बेचीं। ये अगस्त 2021 में 10,666 यूनिट थीं।
इस कार ने किया निराश
एक तरफ जहां इन 14 कारों ने बिक्री के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं सेडान कार सेगमेंट में कभी राज करने वाली कार Ciaz को बेच पाना अब कंपनी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। पिछले महीने मारुति सुजुकी ने सियाज की सिर्फ 1,516 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसकी 2,146 यूनिट बिकी थीं। यानी सियाज की बिक्री में इस बार 30% की कमी देखने को मिली है।
Published on:
02 Sept 2022 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
