17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 1.20 लाख में मिल रही है मारुति विटारा ब्रेज़ा, यहां है पूरी जानकारी

अब अगर आप ब्रेज़ा को अपने गैराज की शोभा बनाना चाहते हैं लेकिन आपका बजट का है तो निराश होने जरूरत नहीं है। इस समय मार्केट में सेकंड हैंड मॉडल खूब उपलब्ध हैं जोकि काफी अच्छी कंडीशन में भी उपलब्ध है। यहां हम आपको कुछ खास मॉडल की जानकारी दे रहे हैं।

3 min read
Google source verification
brezza.jpg

भारत में इस समय मारुति सुजुकी ब्रेज़ा विटारा का क्रेज काफी जोरो पर है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इस गाड़ी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस समय नई ब्रेज़ा विटारा पर न सिर्फ लंबी वेटिंग चल रही है बल्कि इसकी कीमत भी अब काफी ज्यादा हो चली है। अब अगर आप ब्रेज़ा को अपने गैराज की शोभा बनाना चाहते हैं लेकिन आपका बजट का है तो निराश होने जरूरत नहीं है। इस समय मार्केट में सेकंड हैंड मॉडल खूब उपलब्ध हैं जोकि काफी अच्छी कंडीशन में भी उपलब्ध है। यहां हम आपको कुछ खास मॉडल की जानकारी दे रहे हैं। Used ब्रेज़ा को आप महज 1.20 लाख रुपये में खरीद सकते हैं…


5.69 लाख में Vitara Brezza ZDI PLUS

Spinny पर इस समय सबसे कम कीमत में Maruti Suzuki Vitara Brezza ZDI PLUS Dual Tone मॉडल उपलब्ध है जिसकी डिमांड 5.69 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार कुल 97.4 किलोमीटर चली है। यह एक फर्स्ट ओनर मॉडल है यह साल 2016 का मॉडल है। यह मॉडल दिल्ली में उपलब्ध है। यह मॉडल चेरी ड्यूल टोन कलर में है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का बताया जा रहा है। तस्वीरों में यह मॉडल साफ़ सुथरा नज़र आ रहा है। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।

4.50 लाखMaruti Brezza Vitara

ट्रू वैल्यू पर एक 2016 की Brezza Vitara LDi उपलब्ध है, जिसकी डिमांड 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार कुल 49,267 किलोमीटर चली है। यह एक फर्स्ट ओनर मॉडल है यह मॉडल वाइट कलर में आपको मिलेगा इसका रजिस्ट्रेशन Imphal शहर का है। तस्वीरों में यह मॉडल साफ़ सुथरा नज़र आ रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए आप ट्रू वैल्यू से संपर्क कर सकते हैं।


1.20 लाख में Maruti Brezza Vitara VDi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti True Value पर इस समय एक सेकंड ब्रेज़ा विटारा डीजल (VDi) मौजूद है, जिसकी डिमांड 1.20 लाख रुपये है। इस मॉडल का रजिस्ट्रेशन प्रायगराज(इलाहाबाद) का है,और मारुति ट्रू वैल्यू के वहीं के डीलर पर यह गाड़ी उपलब्ध होगी। इस मॉडल का कलर वाइट है, और यह फर्स्ट ओनर कार है यह 2016 का मॉडल है। ट्रू वैल्यू वेबसाइट में मौजूदा जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी कुल 85,236 किलोमीटर तक चली है।

वेबसाइट पर इसकी फोटो भी दी गई है, और एक फोटो आपके लिए हमने शेयर भी की है। फोटो के मुताबिक कार की कंडीशन ठीक है। लेकिन इतने कम दाम में इस गाड़ी को क्यों बेचा जा रहा है, यह सोचने वाली बात है। कारण जो भी अगर यह वाकई एक क्लियर डील है तो आप जरूर इस गाड़ी के बारे में विचार कर सकते हैं।

फोटो के अनुसार यह एक True Value Certified कार है इसलिए आपको 6 महीने की वारंटी,3 फ्री सर्विस का भी लाभ मिलता है। कंपनी का दावा है कि उनकी Certified कारें 376 checkpoints से होकर पास की जाती हैं। एक सेकंड हैंड कार खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है, जिनके बारे में नीचे हम आपको बता रहे हैं।

DISCLAIMER: सेकंड हैंड कारों के बारे में यहां जो जानकारी दी गई है वो मीडिया रिपोर्ट्स, Maruti True Value और Spinny की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार है, पत्रिका इसे प्रमाणित नहीं करता है। इस वेबसाइट पर आप अपने लोकेशन के अनुसार अन्य वाहनों का भी चुनाव कर सकते हैं।