9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम कीमत, बेहतर माइलेज़ के साथ 7 सीटों का ऑप्शन! लोग जमकर खरीद रहे हैं ये 3 CNG कारें

Best Selling CNG Cars: पिछले साल तक इंडियन मार्केट में केवल दो कंपनियां मारुति सुजुकुी और हुंडई ही पैसेंजर कार सेग्मेंट में CNG कारों की बिक्री करती थीं। वहीं इस साल टाटा मोटर्स ने भी अपनी टिएगो और टिगोर के साथ सीएनजी रेस में एंट्री कर ली है। पिछले एक साल में सीएनजी कारों की डिमांड में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

3 min read
Google source verification
maruti_ertiga_cng-amp.jpg

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने नई कार खरीदने वालों के माथे पर बल ला दिया है। ज्यादातर ग्राहक अब पारंपरिक फ्यूल के बजाय दूसरे ईंधन विकल्पों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जहां एक तरफ मारुति सुजुकी जैसे दिग्गज प्लेयर ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो से डीजल वाहनों को हटा दिया है, वहीं कंपनी अब CNG कारों पर फोकस कर रही है। इस बीच देश में सीएनजी कारों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सीएनजी कारों की बिक्री बीते साल 2021 में 7.3% के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।


यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल तक इंडियन मार्केट में केवल दो कंपनियां मारुति सुजुकुी और हुंडई ही पैसेंजर कार सेग्मेंट में CNG कारों की बिक्री करती थीं। वहीं इस साल टाटा मोटर्स ने भी अपनी टिएगो और टिगोर के साथ सीएनजी रेस में एंट्री कर ली है, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को और भी ज्यादा ऑप्शन मिलने लगे हैं। मारुति सुजुकी की बिक्री को CNG कारों ने खूब संभाला है और ये डीजल से कम नहीं हैं। तो आइये जानते हैं उन सीएनजी कारों के बारे में जिन्हें गाहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

1)- Maruti Wagon R CNG:

मारुति सुजुकी की टॉल ब्वॉय कही जाने वाली वैगनआर देश की बेस्ट सेलिंग सीएनजी कार बनी है। कंपनी ने पिछले साल इस कार के कुल 1,83,850 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसमें से अकेले सीएनजी वेरिएंट के कुल 78,122 यूनिट्स शामिल हैं। कंपनी ने इस कार में 1 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि कंपनी फिटेड CNG किट के साथ आता है। ये इंजन 59PS की पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सामान्य तौर पर ये कार 32 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देती है। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.13 रुपये से लेकर 6.19 लाख रुपये के बीच है।


2)- Maruti Ertiga CNG:

सात सीटों वाली ये कार देश की इकलौती एमपीवी मॉडल है जो कि कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ आती है। कंपनी ने पिछले साल इस कार के कुल 1,14,408 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसमें 51,076 यूनिट्स केवल सीएनजी मॉडल के शामिल हैं। इस तरह ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली CNG कार है। कंपनी ने इस कार में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि सीएनजी किट से लैस है, हालांकि इस वेरिएंट में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम नहीं दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका सीएनजी वेरिएंट 26.08 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत 9.87 लाख रुपये है।


3)- Maruti Eeco CNG:

मारुति सुजुकी इको दो अलग-अलग सीटिंग लेआउट्स में आती है, इसमें 5 सीट्स और 7 सीट्स का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इस कार के कुल 1,14,524 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसमें 25,878 यूनिट्स सीएनजी वेरिएंट के शामिल हैं। इस तरह ये देश की तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली सीएनजी कार है। इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है जो कि कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये कार 20.88 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत 5.88 लाख रुपये है।

नोट: यहां पर कारों की कीमत में केवल CNG वेरिएंट को ही शामिल किया गया है जो कि एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। वहीं माइलेज कंपनी द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार है। सामान्य तौर पर वाहन का माइलेज रोड कंडिशन और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है।