इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत ये है कि इसे खुद रिपेयर कर सकते हैं। इस कार में 6 टूल्स दिए हैं, जिनसे चालक इस कार को खराब होने की स्थिति में खुद रिपेयर कर सकता है। इस कार के साथ एक SONDORS App है, जिसकी मदद से भी इस कार की सर्विस कराई जा सकती है। मॉडल सोंडोर इलेक्ट्रिक वाइट, ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और रेड जैसे 5 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक कार ऑनलाइन खरीद सकते हैं और इसकी होम डिलिवरी देगी।