
MS Dhoni Bike-Car collection: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज (7 जुलाई) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और मैदान पर उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार पारियां खेली हैं और टीम इंडिया को जीत दिलाई है। क्रिकेट के अलावा धोनी को गाड़ियों से भी खासा लगाव है। कारों के अलावा धोनी बाइक्स की सवारी करना पसंद करते हैं। नई-नई कारों के अलावा धोनी को विंटेज गाड़ियों का भी शौक है। धोनी कई गैराज में आपको कई लाजवाब गाड़ियों का दीदार हो जाएगा। यहां हम आपको MS Dhoni की स्पेशल गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
MS Dhoni Nissan Jonga:
वैसे तो धोनी के पास कई बेहतरीन कारें मौजूद हैं लेकिन इनमे से Nissan Jonga आजकल इनकी फेवरेट गाड़ी है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि इसे खासतौर से भारतीय सशस्त्र बलों के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान के कारण 2019 में अपने कलेक्शन में इसे शामिल किया। आपको बता दें कि Jonga को Nissan 4W73 के नाम से भी जाना जाता है, डॉज एम 37 वेपन करियर से इंस्पायर्ड है, इसमें लगा 4-लीटर इंजन का इंज 128bhp की पावर और 279Nm का टॉर्क देता है। Nissan Jonga का डिजाइन किसी को भी आकर्षित कर सकता है ।a
Rolls Royce Silver Shadow II:
जानकारी के मुताबिक धोनी के पास रोल्स-रॉयस सिल्वर शैडो II भी है जोकि उस समय चर्चा में आई जब इस गाड़ी के साथ धोनी को अपने दोस्तों के साथ खाना खाते हुए देखा गया । उस समय यह कार एक वर्कशॉप में रिपेयर की जा रही थी। इस कार में V8 इंजन लगा है जोकि एक GM-sourced हाइड्रोमैटिक गियरबॉक्स और एक ट्रिपल-सर्किट ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है।
Hummer H2:
MS धोनी की कार कलेक्शन में Hummer H2 भी शामिल है जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपए है। उन्होंने अपनी Hummer को कस्टमाइज करवाया है और उस पर MSD बैज भी लगा हुआ है। इस गाड़ी में V8 पेट्रोल इंजन है जो 400bhp तक की पावर जेनरेट कर सकता है। हमर अपने डिजाइन और इंजन की वजह से खूब चर्चा में रहती है।
जब धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार:
धोनी के कार कलेक्शन में अब इलेक्ट्रिक कार भी शामिल हो चुकी है। धोनी ने Kia EV6 खरीदी है जोकि अपनी रेंज के लिए जानी जाती है, फुल चार्ज में यह 700 किलोमीटर चलती है। धोनी के अलावा इस कार को कई सेलेब्रिटी के गैराज में देखा गया है।
धोनी के पास है बड़ा बाइक कलेक्शन:
धोनी की बाइक कलेक्शन में आपको कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32 (Confederate Hellcat X32) बाइक देखने को मिल जाएगी जोकि एक क्रूजर बाइक है । इस बाइक की कीमत 47 लाख रुपये है। इसके अलावा धोनी के पास यामाहा RD 350 क्लासिक बाइक भी मिल जायेगी, यामाहा ने इस बाइक का उत्पादन 1973 से 1975 तक किया है। इसके अलावा धोनी के पास BSA Goldstar विंटेज बाइक भी है, जिसकी सवारी अक्सर धोनी करते नज़र आ जाते हैं। इतना ही नहीं धोनी के पास Kawasaki Ninja ZX14R बाइक भी है और इस बाइक की कीमत करीब इस बाइक की कीमत 19.7 लाख रुपये है।
Published on:
07 Jul 2023 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
