लेक्सस टोयोटा द्वारा संचालित कंपनी है, जो अपनी बेहतरीन कारें बनाने के लिए जानी जाती है। ये कार टोयोटा के टीएनजीए प्लैटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। नई ईएस का लुक काफी बोल्ड है, इसमें स्पिंडल ग्रिल के साथ लैक्सस का ट्रैडमार्क दिया गया है। हैडलाइट पहले से ज्यादा बड़ी और शार्प हैं, जो कि बड़ी लैक्सस कार पर काफी ज्यादा जच रही हैं। इसका रियर डिजाइन काफी बेहतरीन बनाया गया है, इसका पिछला हिस्सा लंबा है और उसको आर्कषक बनाने के लिए एलईडी टेल लैंप्स दी गई हैं। ये पहले से ज्यादा मॉडर्न है और पिछले वाले मॉडल के मुकाबले लोगों को ज्यादा पसंद आएगी। नई लेक्सस ईएस फ्रंट व्हील ड्राइव है, जिसका डिजाइन काफी ज्यादा बेहतरीन है।