
New Renault Kwid vs Maruti Alto Comparison
इंडियन मार्केट में एंट्री लेवल कारों की डिमांड हमेशा रहती है, कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के चलते लोग इस सेग्मेंट को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लंबे समय तक इस सेग्मेंट में Maruti Alto का कब्जा था, लेकिन फ्रांस की प्रमुख कंपनी Renault ने जब बाजार में अपनी Kwid को पेश किया तो मारुति की छोटी कार को टक्कर मिलने लगा। आज रेनो अपनी Kwid के नए फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया है, कंपनी ने इस कार में कुछ नए फीचर्स और वेरिएंट को जोड़ा है। तो आइये जानते हैं इन दोनों कारों में कौन सी कार आपके लिए बेहतर होगी।
2022 Renault Kwid को कंपनी ने 4.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है, इसकी कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले तकरीबन 25,000 रुपये ज्यादा है। इस कार के पहले मॉडल को साल 2015 में पेश किया गया था और उस वक्त से इसे कई बार अपडेट किया गया। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया गया, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस कार को अब तक 4 लाख से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं।
नई Renault Kwid में क्या है ख़ास:
अब नए मॉडल में भी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। इस कार में कंपनी ने नया RXL(O) वेरिएंट शामिल किया है, जो कि बेस और मिड स्पेक्स वेरिएंट के बीच आता है। इसमें नए डोर डिकेल्स, नया व्हील कवर, ग्रे फैब्रिक अपहोल्सटरी और LED टेल-लाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावर विंडो, रियर पार्सल शेल्फ, सिंगल-DIN स्टीरियो सिस्टम, ब्लूटूथ, यूएसबी और AUX क्नेक्टिविटी, दो फ्रंट स्पीकर्स दिए गए हैं। हालांकि इसके बेस वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी ने इस कार के Climber रेंज में दो नए रंग दिए गए हैं, जिसमें मेटल मस्टर्ड और आइस कूल व्हाइट कलर शामिल हैं। इन दोनों कारों में ब्लैक रूफ दिए गए हैं। इसके अलावा क्लाइंबर एडिशन में कंपनी ने इंटीरियर में ट्चस्क्रीन के चारो तरफ व्हाइट एक्सीएंट दिए गए हैं, नया डुअल-टोन फ्लेक्स व्हील इस कार को और भी खूबसूरत बनाता है।
फीचर्स के तौर पर इस कार में ड्राइवर साइड सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर को बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। 8.0 इंच ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट ट्चस्क्रीन दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। वॉयस कमांड, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM's), रिवर्स पार्किंग कैमरा, डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर दिया गया है।
कंपनी ने इस कार को दो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा है। इसके एक वेरिएंट में 0.8 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त इंजन दिया गया है जो कि 54hp की पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 1.0-लीटर का इंजन दिया गया है, जो कि 68hp की पावर और 91Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पहला इंजन 5 स्पीड मैनुअल और दूसरा इंजन 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।
Maruti Alto में मिलती है ये तकनीक:
मारुति सुजुकी ऑल्टो को कंपनी ने आखिरी बार साल 2019 में अपडेट किया था। Alto में कंपनी ने 0.8-लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार पेट्रोल के साथ ही कंपनी फिटेड CNG के साथ भी उपलब्ध है।
भले ही मारुति ऑल्टो एक एंट्री लेवल हैचबैक कार हो लेकिन कंपनी ने इसमें बेहतर और एडवांस फीचर्स को शामिल किया है। इसके लेटेस्ट मॉडल में सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। फीचर्स के तौर पर इस कार में रिमोट कीलैस एंट्री, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, मोबाइल डॉक, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक मल्टी ट्रिपमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डुअल टोन डैशबोर्ड, एडजस्टेबल हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
जैसा कि हमने आपको बताया कि ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG किट के साथ आती है। इसका पेट्रोल वर्जन 22 किलोमीटर और CNG वेरिएंट 32 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देती है। कुल 3 वेरिएंट्स में आने वाली इस कार की कीमत 3.25 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख रुपये के बीच है।
Published on:
14 Mar 2022 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
