
भारत में अब कम बजट में 7 सीटर गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी यह सेगमेंट थोड़ा महंगा भी है, लेकिन अब जल्द ही कम बजट वाली 7 सीटर SUV/MPV बाजार में दस्तक दे रही हैं। सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही बाजार में निसान इंडिया भी अपनी एक सस्ती 7 सीटर SUV लेकर आ रही है। इतना ही नहीं मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से लेकर टोयोटा (Toyoto) जैसी कंपनियां भी भारत में कम बजट की फैमिली कार लाने की तैयारी में हैं। खैर आइये जानते हैं निसान की इस नई 7 सीटर गाड़ी के बारे में।
कॉम्पैक्ट SUV Magnite ने भारत में Nisaan की टूटी कमर को फिर से मजबूती देने का एक बड़ा रोल अदा किया है। लॉन्च से लेकर आज तक इस गाड़ी की बिक्री में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। कम बजट में यह एक शानदार कॉम्पैक्ट SUV के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। डिजाइन से लेकर इंजन तक में कोई कमी नहीं है।
इस सस्ती 5 सीटर कॉम्पैक्ट SUV Magnite की कामयाबी के बाद अब Nissan अब लेकर आ रही है नई 7 Seater SUV को लाने की तैयारी में है। नई निसान 7-सीटर एसयूवी को 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस नए मॉडल को Magnite के ही प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड हो रही है। इसमें ज्यादा लेग रूम मिलेगा और बेहतर स्पेस भी मिलेगा। इस गाड़ी में 5 स्पीड गियरबॉक्स और CVT की सुविधा मिलेगी।
Published on:
17 Oct 2022 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
