10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदल गए है नियम, नई गाड़ी खरीदने के लिए चुकानी होगी 18 गुना कीमत

वहीं अब यह राशि बढ़कर 6,000 रुपये हो जायेगा। 4 से 8 लाख तक की कार पर यह 4,000 से सीधा 8,000 हो जायेंगे।

2 min read
Google source verification
car fee

बदल गए है नियम, नई गाड़ी खरीदने के लिए चुकानी होगी 18 गुना कीमत

नई दिल्ली: नए साल में कार खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी।दरअसल दिल्ली परिवहन विभाग के नए आदेश के मुताबिक वन टाइम कार पार्किंग चार्जेज में 18 गुना तक की बढ़ोतरी की गई है। आदेश के मुताबिक यह बढ़ोतरी 6 हजार से 75 हजार रुपए के बीच होगी।

यह आदेश 1 जनवरी, 2019 से लागू होगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वर्षा जोशी के आदेश के मुताबिक दिल्ली के तीनों निगम अब वन टाइम पार्किंग चार्ज के लिए पहले से 18 प्रतिशत तक ज्यादा रुपये वसूले जाएंगे। जो कि सभी प्रकार की कारों के लिए होंगे। वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए यह बढ़ोत्तरी प्रतिशत 4 से 6 है।

निगमों का दावा है कि वे इस पैसे से राजधानी में पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेंगे। इससे पहले भी साल 2015 में पार्किंग शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि सरकार ने इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया था। गौरतलब हो,पार्किंग शुल्क बढ़ाने के पीछे पार्किंग फेसिलिटी, सिटी सेंटर,ऑफिस कॉम्पलेक्स जैसी सुविधाएं बढ़ाना है।

इस आदेश का बस एवं टैक्सी ऑपरेटर्स पर भी पड़ेगा, क्योंकि अभी तक व्यावसायिक वाहनों को कैटेगरीज के मुताबिक सालाना पार्किंग फीस चुकानी पड़ती थी। फिलहाल यह फीस 2500-4000 `रुपए थी, जो अब बढ़ कर 10 हजार से 25 हजार हो जाएगी। इस आदेश के बाद अब ऑटोरिक्शा और ई-रिक्शा को भी अब सालाना 1000 रुपये पार्किंग के लिए देना पड़ेगा। आपको बता दें कि अभी तक ऑटो और ई-रिक्शा को टैक्स के मामले में राहत थी। साथ ही टैक्सी के लिए यह रकम 5000 रुपये सालाना होगी।

इसके अलावा निजी वाहन मालिकों और एसयूवी खरीदने वालों को भी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के दौरान अलग-अलग वन टाइम पार्किंग चार्जेज देने पड़ेंगे, जो फिलहाल 4 हजार से 18 गुना ज्यादा 6 हजार से 75 हजार तक होंगे। अभी फिलहाल 4 लाख रुपये से कम की कार के लिए 2,000 रुपये एकमुश्त पार्किंग के तौर पर देते है। वहीं अब यह राशि बढ़कर 6,000 रुपये हो जायेगा। 4 से 8 लाख तक की कार पर यह 4,000 से सीधा 8,000 हो जायेंगे। वहीं 40 लाख से अधिक की कार के लिए अब 75,000 रुपए तक चुकाने होंगे।