
Hyundai 5 Best Selling Cars
देश में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एसयूवी है, इतना ही नहीं बिक्री के मामले में भी यह सबसे आगे ही है। अगर आप इस SUV के दीवाने हैं तो आपको इसके लिए बड़ी रकम चुकानी होगी क्योंकि नई हुंडई क्रेटा की कीमत 10.84 लाख रुपये से लेकर 19.13 लाख रुपये तक जाती है। अब ऐसे में जिन लोगों का बजट ही इतना नहीं है वो क्या करेंगे ? तो आपको बता दें कि इस समय बाजार में काफी सस्ती सेकंड हैंड क्रेटा बहुत अच्छी कंडीशन में बिक रही हैं।
खास बात यह है कि नई कार पर रोड टैक्स लगता है जबकि पुरानी कार पर रोड टैक्स की जरूरत नहीं है। ऐसे में सौदा काफी अच्छा साबित होगा। spinny एक ऐसा ब्रांड है जोकि used cars में डील करता है, इसके अलावा cars 24 पर भी आपको अच्छी कंडीशन में पुरानी कारें मिल जायेगी। यहां हम आपको 7 लाख रुपये से कम में उपलब्ध क्रेटा एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं...
Spinny पर एक 2015 मॉडल की Hyundai Creta 1.6 SX उपलब्ध है जोकि 1,15,081किलोमीटर चली हैं। यह डीजल इंजन में उपलब्ध है। जोकि मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह 1st ओनर कार है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है लेकिन यह मॉडल इस समय सोहना रोड गुरुग्राम में उपलब्ध है। इस मॉडल की डिमांड 6.10 लाख रुपये बताई गई है।
Spinny पर एक और साल 2015 की Hyundai Creta 1.6 SX (O) उपलब्ध है जिसकी डिमांड 6.40 लाख रुपए बताई जा रही है। यह मॉडल कुल 87,912 किलोमीटर तक चली है । यह 3rd ओनर कार है। यह डीजल इंजन में उपलब्ध है। जोकि मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है लेकिन यह मॉडल इस समय गाज़ियाबाद में उपलब्ध है। इस मॉडल की डिमांड 6.40 लाख रुपये बताई गई है।
Cars24 पर इस समय एक 2015 मॉडल Hyundai Creta 1.6 S MANUAL उपलब्ध है। यह मॉडल कुल 71,814 किलोमीटर तक चली है। यह 1st ओनर कार है। यह पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। इस मॉडल की डिमांड 7.42 लाख रुपये बताई गई है।
Published on:
04 Feb 2023 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
