
Used Maruti WagonR: पैसेंजर कार सेग्मेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के चलते ज्यादातर लोग मारुति की कारों को खूब पसंद करते हैं। जिस तरह से लोग इस ब्रांड के नई कारों को पसंद करते हैं वैसे ही यूज्ड कार (Used Cars) मार्केट (Second Hand Car) में भी मारुति की कारों का कोई जवाब नहीं है। एक शोध के अनुसार बीते कुछ सालों में लोगों ने सेकेंड हैंड कारों को भी खूब तरजीह दी है। इस समय देश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, और दिन के समय बाइक/स्कूटर पर चलाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है।
आजकल तो बाइक्स भी एक लाख रुपये तक बिक रही हैं। ऐसे में अगर एक AC वाली कार मिल जाये तो गर्मी से तो राहत मिल जायेगी...यहां हम Maruti True Value पर मिलने वाली वैगन-आर के कुछ मॉडल्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत 50,000 से शुरू होती है।
Maruti Wagon-R LXI (सेल प्राइस: 50,000 रुपये)
मारुति Ture value पर इस समय एक वैगन-आर LXI मॉडल उपलब्ध है जोकि कुल 1,29,762 किलोमीटर चली है। यह 3rd owner और साल 2008 का मॉडल है। यह कार दिल्ली में उपलब्ध है जिसकी डिमांड 50000 रुपये बताई जा रही है। इसका कलर सफ़ेद है। तस्वीरों में तो यह साफ़-सुथरी है। अगर आप इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप ट्रू-वैल्यू पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।
Maruti Wagon-R LXI (सेल प्राइस: 55,000 रुपये)
मारुति Ture value पर एक और एक सफेद कलर की वैगन-आर LXI मॉडल उपलब्ध है जोकि कुल 2,32,314 किलोमीटर चली है। यह 1st owner और साल 2008 का मॉडल है। यह कार दिल्ली में उपलब्ध है जिसकी डिमांड 55000 रुपये बताई जा रही है। इसका कलर सफ़ेद है। तस्वीरों में तो यह साफ़-सुथरी है। अगर आप इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप ट्रू-वैल्यू पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।
Wagon R LXI Magic Auto Wagon-R (सेल प्राइस: 1.95 लाख रुपये)
अगर आपका बजट थोड़ा और ज्यादा है तो आपके लिए एक और वैगन-आर का मॉडल उपलब्ध है। इसकी सेल प्राइस 1.95 लाख रुपये है। तस्वीरों में तो यह साफ़-सुथरी है। अगर आप इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप ट्रू-वैल्यू पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। यह 3rd owner और साल 2008 का मॉडल है।
नोट: मारुति सुजुकी देश के कई बड़े शहरों में True Value के माध्यम से पुरानी कारों की बिक्री करती है। यहां पर वाहनों की जांच और डॉक्यूमेंट्स इत्यादि की पूरी तस्दीक कर ही उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। यहां पर वाहनों के बारे में बताई गईं बातें इस वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार है, पत्रिका इसे प्रमाणित नहीं करता है। इस वेबसाइट पर आप अपने लोकेशन के अनुसार अन्य वाहनों का भी चुनाव कर सकते हैं।
Published on:
08 Jun 2023 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
