राजकुमारी डायना दुनिया भर में सबसे मशहूर महिलाओं में से एक थीं। नीलामी करने वाली कंपनी का दावा है कि प्रिंसेस डायना ने इस कार को 23 अगस्त 1985 से 1 मई 1988 तक चलाया था
ब्रिटेन और विदेशों के संभावित खरीदारों के बीच खड़ी 1980 के दशक में राजकुमारी डायना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली Ford Escort कार की तगड़ी बोली लगी है। लंदन में आयोजित इस नीलामी में डायना की ये कार 6,50,000 पौंड में बिकी है, जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार तकरीबन 6 करोड़ रुपये के बराबर है। फोर्ड एस्कॉर्ट ब्लैक आरएस टर्बो कार को डायना ने 23 अगस्त 1985 से 1 मई 1988 तक चलाया था और शनिवार को यूके के एक खरीदार ने इस कार के लिए सबसे बड़ी बोली लगाकर इसे अपने नाम कर लिया।
सिल्वरस्टोन ऑक्शन के एक क्लासिक कार विशेषज्ञ अरवेल रिचर्ड्स ने कहा: "आरएस टर्बो एक बेहतरीन कार है और दिवंगत डायना, प्रिंसेस ऑफ वेल्स स्पष्ट रूप से इस कार की एक बड़ी प्रशंसक थी, और यह कार एक अर्ल की बेटी के लिए जो कि भविष्य में बनने वाले राज की मां और एक रानी की बहू के लिए सबसे बेहतर विकल्प था" सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट की नीलामी एक ब्रिटिश नागरिक द्वारा जीती गई जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
सिल्वरस्टोन ऑक्शन, जो बिक्री का प्रबंधन करती थी, ने बिक्री से पहले एक समाचार विज्ञप्ति में कहा था कि, कार का इस्तेमाल राजकुमारी द्वारा आकस्मिक सैर के लिए किया जाता था और इसे अक्सर लंदन के अपमार्केट चेल्सी और केंसिंग्टन पड़ोस में देखा जाता था, जब वह 1985 और 1988 के बीच इस कार की मालकिन थीं। बताया जाता है कि, यूं तो डायना के काफिले में एक से बढ़कर एक रॉयल और लग्ज़री कारें शामिल थीं, लेकिन अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए वो फोर्ड की इस छोटी कार में ही सफर करना पसंद करती थीं।
बेहद ख़ास थी प्रिंसेस की ये कार:
ऐसा कहा जाता है कि फोर्ड एस्कॉर्ट 1.6i कैब्रियोलेट (रेड), जो कि राजकुमारी डायना की दूसरी एस्कॉर्ट थी, को S014 द्वारा अनुपयुक्त माना गया था। मैनुअल कैनवास रूफ कार में न केवल प्राइवेसी को कम करता था बल्कि इससे सेफ़्टी भी कमजोर हो रही थी। विशेष रूप से उस दौर में ब्रिटेन के ख़ास शहरों में IRA आतंकी अभियान चरम पर थें। जिसमें बाद डायना के लिए एक ख़ास कार बनाने की तैयारी हुई और फोर्ड पीआर विभाग ने एक ब्लैक आरएस टर्बो बनाने का सुझाव दिया।
कारखाने के विशेष वाहन इंजीनियरिंग विभाग को कार की आपूर्ति करने का काम सौंपा गया था और "स्टील्थ मेकओवर" में सहायता के लिए एक नियमित पांच-स्लैट फ्रंट ग्रिल लगाया गया था। कार के ग्लॉव बॉक्स में रेडियो के साथ सुरक्षा अधिकारी के लिए एक सेकेंडरी रियर व्यू मिरर, केबल अभी भी देखा जा सकता है। यहां तक कि आज के मानकों के हिसाब से भी यह कार काफी प्रांसंगिक है और ये कार और भी मशहूर हो जाती है, जब इसकी स्टीयरिंग व्हील उस दौर की दुनिया की सबसे मशहूर महिला के हाथों में थी।
यह भी पढें: नए अंदाज में लॉन्च हुई Alto Lapin, क्यूट डिज़ाइन और रेट्रो लुक बना देगा दीवाना
ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू रहीं राजकुमारी डायना 31 अगस्त 1997 को एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। महज 36 साल की उम्र में डायना की मौत हो गई थी, लेकिन इस कम उम्र में भी वो दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और बेबाकी के लिए मशहूर थीं। अपने बेबाक नज़रिए, शाही परंपराओं को तोड़कर अपनी अलग पहचान बनाने सोच के चलते वो हमेशा सुर्खियों में रहीं। उनकी लोकप्रियता केवल लंदन तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक थें।