14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन वजहों से है पुतिन की Cortege Aurus है दुनिया की सबसे खतरनाक Luxurious कार

66 साल के पुतिन का लाइफस्टाइल किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। किसी भी हीरो की तरह पुतिन भी कारों के या कहा जाए कि शानदार हाई-फाई

2 min read
Google source verification
lemo

इन वजहों से है पुतिन की Cortege Aurus है दुनिया की सबसे खतरनाक Luxurious कार

नई दिल्ली: इंटरनेशनल लेवल पर अमेरिका को टक्कर देने के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमेशा से अपने बोल्ड लाइफस्टाइल और स्वैग के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी लग्जरीयस लाइफ स्टाइल हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है। 66 साल के पुतिन का लाइफस्टाइल किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। किसी भी हीरो की तरह पुतिन भी कारों के या कहा जाए कि शानदार हाई-फाई फीचर्स से लैस कारों के शौकीन है। आज हम आपको पुतिन की एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया में किसी भी बुरे इंसान के लिए मौत की घंटी है। तो चलिए आज आपको बताते हैं पुतिन की इस खास कार के फीचर्स के बारे में।

टैंक जैसी मजबूती-सेफ्टी की बात करें तो कार के अंदर ऑक्सीजन मास्क से लेकर ब्लड बैंक तक की सुविधा दी गई है। पंचर होने के बाद भी ये कार कई किमी तक चल सकती हैं।

दमदार परफार्मेंस-

पुतिन Cortege Aurus नाम की limousine में सफर करते हैं। Cortege Aurus में 6.6 लीटर का V-12 इंजन लगा है, जो 860 BHP का पावर और 880 NM का पीक टार्क जनरेट करता है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस इस कार को पावर देने के लिए इसमें Porsche का इंजन दिया गया है। आपको बता दें कि इंजीनियर्स ने पूरे 6 साल में इसे तैयार किया है।

हथियार भी है इस कार में -

पुतिन की इस Limousine में वो हमेशा सुरक्षित रहते हैं क्योकि इस कार में कई हाईटेक हथियारों से लैस किया गया है। Cortege Aurus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कार पानी में भी चल सकती है यानि अगर यह कार नदी में गिर जाए तो यह डूबेगी नहीं बल्कि तैरती रहेगी। इसके अलावा इसमें 8 इंच मोटी प्रोटेक्शन लेयर की वजह से ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर का भी इस पर कोई असर नहीं होगा।

केमिकल का भी नहीं होता असर-

पुतिन की इस कार में नाइट विजन कैमरा, आंसू गैस, मशीनगन के साथ धमाका करने की भी क्षमता है। यह कार चलता-फिरता टैंक है। सिर्फ मशीन गन, ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर ही नहीं बल्कि इस कार में बैठे व्यक्ति पर कैमिकल हमले का भी असर नहीं होगा।