
कभी 50 रुपये में राखी सावंत ने अंबानी के घर सर्व किया था खाना, आज चलाती हैं ये लग्जरी कारें
आज हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली हिंदी सिनेमा और टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर राखी सावंत अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 25 नवंबर, 1978 को मुंबई में जन्मी राखी सावंत ने जोरू का गुलाम फिल्म से अपने करियर की शुरुआती और उसके कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया। राखी सावंत का बचपन बहुत सी परेशानियों भरा रहा है और उन्होंने सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था। आज के समय में राखी सावंत मुंबई के नामी इलाके में मौजूद अच्छे घर में रहती हैं। आज हम आपको राखी सावंत के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
फोर्ड एंडेवर ( Ford Endeavour )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस दमदार और बेहतरीन एसयूवी में 3198 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर और 470 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 10.91 किमी की माइलेज देती है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये एसयूवी 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये एसयूवी सिर्फ 10.86 सेंकड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है।
ऑडी कार ( Audi A4 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो ऑडी ए4 में 1968 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 187.74 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये 5 सीटर कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। अगर माइलेज की बात करें तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 18.25 किमी की दूरी तय कर सकती है। 7 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये सेडान 237 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये सेडान सिर्फ 7.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो ये इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 46.94 लाख रुपये है।
Published on:
25 Nov 2018 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
