बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 अगस्त, 1976 को हरियाणा में जन्मे रणदीप ने मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद मॉडलिंग में आ गए। शुरुआत में रणदीप ने थिएटर में काम करना शुरू किया और उसके बाद मॉनसून वेडिंग से फिल्मों में एंट्री ली। रणदीप ने डी , वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई, जन्नत 2, साहेब बीबी और गैंगस्टर, हाईवे, मैं और चार्ल्स जैसी दमदार फिल्मों में काम किया है। अपनी अलग एक्टिंग के लिए मशहूर रणदीप हुड्डा कारों के भी काफी शौकीन हैं और इन शानदार कारों को चलाते हैं।