25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार ड्राइविंग सीखने से पहले पढ़ें ये खबर

जिन लोगों को कार चलानी नहीं आती है तो उनके लिए ये आज भी बहुत मुश्किल काम है। कार चलाना सीखने से पहले उस कार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। हम उन जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जो ड्राइविंग सीखने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 1 Mar 2019, 3:52 PM IST

car

कार ड्राइविंग सीखने से पहले पढ़ें ये खबर

आज कार चलाना बहुत ज्यादा आम हो गया है, लेकिन जिन लोगों को कार चलानी नहीं आती है तो उनके लिए ये आज भी बहुत मुश्किल काम है। अगर आप भी कार चलाना सीखना चाहते हैं, क्योंकि अब हर कोई चाहता है कि उसके पास अपनी कार हो और वो उसे आने जाने के लिए इस्तेमाल करे। आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जो ड्राइविंग सीखने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं।

कार चलाते वक्त बिना किसी बात हॉर्न नहीं बजाना चाहिए, इसका इस्तेमाल सिर्फ सामने वाले लोगों को जागरुक करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही कार चलाते वक्त मन हमेशा शांत रखना चाहिए, क्योंकि छोटी सी गलती कई लोगों की जान ले सकती है।अगर आप सभी नियमों का पालन करेंगे तो आप आसानी से एक अच्छे ड्राइवर बन जाएंगे। कार चलाने से पहले गियरबॉक्स, क्लच और ब्रेक को ठीक से जांच लें।

कार चलाना सीखते वक्त कार की स्पीड हल्की रखनी चाहिए, क्योंकि आप जितना कम स्पीड में कार को चलाएंगे उसको उतना ही ज्यादा समझ पाएंगे। स्पीड कम रहेगी तो आपका नियंत्रण रहेगा और गियर आसानी से चेंज कर पाएंगे। कार में बैठते वक्त अपनी सीटिंग पोजिशन को ठीक कर लें, क्योंकि जब तक आप कार में आराम से बैठ नहीं पाएंगे तब तक आप ठीक से ड्राइविंग भी नहीं कर पाएंगे। कई बार क्या होता है कि सीटिंग पोजिशन ठीक न हो पाने की वजह से कंधे, कमर, घुटने और पैरों में दर्द होने लगता है जो कि आपको ड्राइविंग के दौरान परेशान कर सकता है।

शुरुआत में ध्यान को इधर-उधर न भटकाएं और कार को ठीक से देखते हुए ही ड्राइविंग करें, कार चलाने के लिए सिर्फ आगे ही नहीं देखा जाता है बल्कि रियर व्यू मिरर और साइड मिरर को भी देखा जाता है उसके बाद कार पर हर तरह से नियंत्रण होता है। अगर आप सभी नियमों का पालन करेंगे तो आप आसानी से एक अच्छे ड्राइवर बन जाएंगे। कार चलाना सीखने से पहले उस कार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि वो किस कंपनी, मॉडल और वेरिएंट की है।