9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहारों से पहले Renault का ट्रिपल धमाका! एक साथ लॉन्च की 3 नई कारें

Renault ने इस फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी तीन पॉपुलर कारों का Limited Edition लॉन्च किया है

2 min read
Google source verification
renault.jpg

Renault Festive Limited Edition


देश में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो रही है। कार कंपनियों के लिए यह महीना काफी मायने रखता है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए नए –नए मॉडल मार्केट में आने को तैयार हो रहे हैं जबकि कुछ मॉडल आ गये हैं। इसी बीच Renault ने इस फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी तीन पॉपुलर कारों का Limited Edition लॉन्च किया है,इस लिस्ट में Kiger, Triber और छोटी कार Kwid शामिल है। आइये जानते हैं इनकी बिक्री से लेकर फीचर्स तक के बारे में....

रेनो ने किगर, ट्राइबर और क्विड के फेस्टिव लिमिटेड एडिशन को ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है कंपनी का दावा है कि इन नए मॉडल्स से उनकी बिक्री में इजाफा होगा। इन तीनों मॉडल्स में कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा फीचर्स में बदलाव किए गए हैं। रेनो फेस्टिव लिमिटेड एडिशन कारों की बुकिंग कल से (6 Sep 2022) शुरू हो रही है। इच्छुक ग्राहक इन मॉडल्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑथराइज्ड डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IAS Tina Dabi जिस गाड़ी की करती है सवारी उसे कंपनी ने आखिर क्यों किया बंद! जानिए कारण


Festive Limited Edition में मिलेंगे ये खास फीचर्स

फेस्टिव लिमिटेड एडिशन रेंज Kiger और Triber के RXZ वेरिएंट और रेनो Kwid के क्लाइंबर वेरिएंट में उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि इन सभी मॉडल में व्हाइट कलर और मिस्ट्री ब्लैक रूफ के ड्यूल टोन कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होंगी। साथ ही कारों के आकर्षण बनाने के लिए लिमिटेड एडिशन रेंज में फ्रंट ग्रिल, हेडलैम्प्स और साइड डोर डिकल्स के चारों ओर स्पोर्टी रेड एक्सेंट को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं लिमिटेड एडिशन Kiger को स्पेशल रेड कलर में व्हील सिल्वरस्टोन और कैलीपर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Triber में पियानो ब्लैक व्हील कवर और नए दरवाज़े के हैंडल दिए गए हैं। फेस्टिव लिमिटेड एडिशन रेंज की कीमत का खुलासा कल होगा, फिलहाल इन्हें देखकर इतना ही कहा जा सकता है कि ये न सिर्फ बेहतर नज़र आ रहे हैं बल्कि फ्रेश भी हैं।