15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Renault Kwid या Alto 800, जानें कौन सी कार है ज्यादा सस्ती और शानदार

आप कोई बेहतरीन कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको दो किफायती कार मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और रेनॉल्ट क्विड के बारे में बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Renault Kwid vs Alto 800

Renault Kwid या Alto 800, जानें कौन सी कार है ज्यादा सस्ती और शानदार

भारत में मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और रेनॉल्ट क्विड सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। अगर मजबूती के लिहाज से देखा जाए तो ये दोनों कार अपनी कीमत में सबसे ज्यादा बेहतरीन कार है और लुक की बात करें तो वो भी शानदार है। ये दोनों कारें बेस्ट इसलिए हैं क्योंकि इनका मेंटेनेंस काफी कम है। अगर आप अपने परिवार के लिए कोई नई बेहतरीन कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत की दो सबसे किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं।

पावर और स्पेसिफिकेशन
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आॅल्टो 800 में 796 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 47.3 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार काफी बेहतरीन और माइलेज में भी शानदार है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली ये कार काफी ज्यादा दमदार है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 सीएनजी को मिलाकर 10 अलग-अलग वेरिएंट्स में आती है।
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की करें तो रेनॉल्ट क्विड में 999 सीसी की इंजन है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर बॉक्स वाली ये रेनॉल्ट क्विड सिर्फ 13.09 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये रेनॉल्ट क्विड 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो आॅल्टो 800 प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज देती है। वहीं ये कार सीएनजी में 33.44 किमी का दमदार माइलेज देती है।
माइलेज के मामले में रेनॉल्ट क्विड काफी ज्यादा किफायती है और प्रति लीटर में 23.01 किमी का माइलेज देती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो आॅल्टो 800 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.51 लाख रुपये है।
कीमत की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये है।