नई दिल्ली: आप अगर करा चलाते है तो आपको इसकी मेंटेनेंस का खर्च भी अच्छे से पता होगा। कार चलाना कभी-कभार थोड़ा खर्चीला हो जाता है। ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि अक्सर ही कार में छोटी-छोटी समस्याएं हो जाती हैं जिसमें काफी खर्च आ जाता है। वैसे तो कार की लगभग सारी चीजें सस्ते में ठीक हो जाती हैं लेकिन अगर आपकी कार की विंडस्क्रीन चटक जाती है तो इसे रिप्लेस करवाना ही पड़ता है जिसमें कम से कम 5 से 7 हजार का खर्च आ जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसे टूल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप महज 600 रुपये में अपनी कार का चटका हुआ शीशा ठीक कर सकते हैं।