नई स्कोडा कोडैक एसयूवी कार की लंबाई 4.7 मीटर होगी। इसे 7-सीटर और 5-सीटर वर्जन में उतारा जाएगा। कंपनी का कहना है कि जिस तरह भालू अनजान रास्तों पर भी आसानी से चल लेता है, इसी तरह यह स्कोडा कार भी नए और अनएक्सप्लॉर्ड रास्तों का सफर आसानी से आगे तय कर लेगी। कोडैक प्रजाति के भालुओं तथा कोडैक कार के बीच एक अन्य समान गुण इनका लंबा-चौड़ा कद भी है।