27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUDI को धूल चटाने आ रही है Skoda की ये सस्ती कार, यहां जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फिलहाल स्कोडा स्काला ( Skoda Scala ) प्रीमियम हैचबैक कार का एक टीजर पेश किया है, जिससे इस कार के लुक के बारे में पता चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 10 Nov 2018, 11:36 AM IST

Skoda Scala

AUDI को धूल चटाने आ रही है Skoda की ये सस्ती कार, यहां जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

चेक रिपब्लिक की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार स्कोडा स्काला ( Skoda Scala ) प्रीमियम हैचबैक को 6 दिसंबर, 2018 को पेश करेगी, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की कई तस्वीरें लीक हो गई हैं। फिलहाल कंपनी इस कार एक टीजर पेश किया है जो इसका इंतजार कर रहे लोगों को काफी पसंद आने वाला है। इस टीजर के अनुसार, कार के इंटीरियर और उसके लुक के बारे में पता लग रहा है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो ये कार 90 बीएचपी से लेकर 150 बीएचपी तक पावर वाले इंजन से लैस होकर आ सकती है। माना जा रहा है कि स्कोला स्काला कार 5 अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है। इसी साथ इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों को मैनुअल और डीएसजी विकल्प भी दिया जाएगा।

तस्वीरों से पता चला है कि इस कार में एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है जो कि टैबलेट जैसी लग रही है। इंफोटोनमेंट स्क्रीन हॉरिजॉन्टल लेआउट दी गई है, जिसके नीचे एसी वेंट है। मिली जानकारी के अनुसार टॉप मॉडल में 9.2 इंच तक की डिस्प्ले हो सकती है। इस कार में ट्रैपजोइडल एसी वेंट दिया गया है। इसी के साथ इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल कंसोल जैसे खास फीचर्स भी दिए हैं। इस कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम मैप्स के साथ एयर अपडेट्स भी देगा। इसी के साथ इस कार सेफ्टी के लिए एक खास फीचर दिया गया है, जिसमें इस कार को सुरक्षित ऐप सर्विस के जरिए लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। फीचर्स की बात की जाए तो स्कोडा स्काला MQB A0 प्लेटफॉर्म पर काम करेगी।

स्कोडा स्काला के इंटीरियर में स्पेस काफी ज्यादा है और कैबिन में भी अधिक स्पेस दिया गया है। जो लोग कार से अक्सर लंबी दूरी पर जाते रहते हैं तो उनके लिए ये कार बहुत ज्यादा आरामदायक साबित हो सकती है। यात्रियों को आरामदायक अनुभव देने के लिए इस कार में स्कोडा ऑक्टाविया जितना स्पेस दिया गया है। इस कार में स्पेस के लिए पैरों के साथ-साथ सिर की ऊंचाई को भी अधिक रखा गया है।