8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की चिंता छोड़िए, आ गई हवा से चलने वाली कार

ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों ने एक ऐसी कार बनाई है जो कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और बिजली से नहीं बल्कि हवा से चल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 10 Aug 2018, 12:48 PM IST

Car Runs on Air

पेटरोल की बढ़ती कीमतों की चिंता छोड़िए, आ गई हवा से चलने वाली कार

अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें कितनी भी ज्यादा क्यों न बढ़ जाए, लेकिन इसका असर आपकी जेब पर बिल्कुल भी नहीं होगा, क्योंकि हवा से चलने वाली कार का सपना अब साकार हो गया है। मिस्र में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों ने एक ऐसी कार बनाई है जो कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और बिजली से नहीं बल्कि हवा से चलेगी। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

ये एक ऐसी कार है जिसके अंदर एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठकर सवारी कर सकता है। हेलवन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट के लिए इस कार का आविष्कार किया है। ये प्रोटोटाइप कार कंप्रेस्ड ऑक्सीजन की मदद से चलेगी।

ये भी पढ़ें- विंटेज कारों से लेकर Bentley जैसी सुपर लग्जरी कारों के शौकीन हैं जग्गू दादा, खरीद रखी है वो कार जो शाहरुख के पास भी नहीं

स्पीड
स्पीड की बात की जाए तो ये कार 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार को बनाने में सिर्फ 18,000 मिस्र के पाउंड यानी कि 69,519 रुपये खर्च हुए हैं।

ये भी पढ़ें- करियर हुआ फ्लॉप, लेकिन आज भी इन महंगी Cars और Bikes का शौकीन हैं ये एक्टर

कार को बनाने वाले स्टूडेंट्स में से एक महमूद यसर ने बताया कि इस कार को चलाने का खर्च बिल्कुल न के बराबर है। इसके लिए कंप्रेस्ड एयर खर्च होगी न तेल डलवाने का खर्च और न ही कूलिंग की फिक्र। स्टूडेंट्स का ये ग्रुप इस प्रोजेक्ट के लिए फंड एकत्रित करके भविष्य में इस कार को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहता है। ये स्टूडेंट्स कार प्रेमी रहे हैं, इसलिए ऐसा कदम उठाया है। ये स्टूडेंट्स इस कार को 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने लायक बनाना चाहते हैं और एक बार फुल एयर से 100 तक चलने लायक बनाना चाहते हैं।