17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में लॉन्च हुई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger, कीमत 5.45 लाख रुपये से शुरू

Renault Kiger भारत में निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट और अन्य सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को देगी टक्कर। इस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन- 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही शुरू कर दी है इसकी बुकिंग्स, सात रंग और चार ट्रिम्स में कराया गया है उपलब्ध।

2 min read
Google source verification
Renault Kiger revealed globally, official debut in India

Renault Kiger revealed globally, official debut in India

नई दिल्ली। रेनॉ इंडिया ने देश में अपनी बहु-प्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger को सोमवार को समूचे भारत में एक्स शोरूम 5.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही कंपनी ने सोमवार से ही इस लेटेस्ट एसयूवी के लिए बुकिंग भी खोल दी हैं।

वाहन के हर मॉडल में मिलेंगे टॉप सेफ्टी फीचर्स! केंद्र सरकार ने ऑटो निर्माताओं को दिए सख्त निर्देश

नई Kiger को चार ट्रिम्स में पेश किया गया है, जो रएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी, आरएक्सजेड हैं। वहीं, इस गाड़ी को दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। इसका 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन 100 पीएस की ताकत और 160 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसके 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन में पांच स्पीड मैनुअल और पांच स्पीड ईजी-आर एएमटी और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन में पांच-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है।

अगर बात करें इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के लुक्स की तो इसमें फ्रंट बंपर के ऊपर खड़ी हुई हेडलैंप्स और एलईडी DRL इसे एक ऊंचे बोनट का लुक देती हैं। Kiger में 205 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है और छत पर फंक्शनल रूफ बार लगी हैं, जो इसके लुक को और निखारती हैं। वहीं, लगता है कि इसके सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल को मशहूर एंट्री-लेवल क्रॉसहैच क्विड से उधार लिया गया है।

साइड में इसके शानदार दिखने वाले अलॉय व्हील इसके दमदार से नजर आने वाले आर्क के नीचे इसे बोल्ड अपील देते हैं। इसके अलावा रेनॉ ने इसके दरवाजों और पहियों के आर्क के ऊफर काले रंग की प्लास्टिक क्लैडिंग भी लगाई हैं, जो इसके एग्रेसिव लुक में और चार-चांद लगाते हैं। वहीं, Kiger के पीछे की ओर उल्टे सी अल्फाबेट आकार की एलईडी टेल लैंप शार्प और मॉर्डन लुक पेश करती है।

गाड़ी के इंटीरियर्स की बात करें तो इसमें बैक-लिट स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स दिए गए हैं, जो स्विच तक पहुंच को सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें आठ इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और सात इंच का टीएफटी क्लस्टर लगा हुआ है। मुख्य स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पांच डिवाइसेज जोड़ सकती है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग के लिए यूएसबी सॉकेट और बिल्ट-इन MP4 वीडियो प्लेयर भी है। टीएफटी स्क्रीन के कलर्स और विजेट्स को रीकॉन्फिगर किया जा सकता है। इसके साथ ही अंदर बैठी सवारियों को ताजी हवा मिले, इसके लिए Kiger में एक पीएम 2.5 स्वच्छ एयर फिल्टर की भी सुविधा दी गई है।

Petrol or Diesel: कौन से फ्यूल वाली कार रहेगी आपकी जेब पर हल्की, ऐसे जानें

जहां तक सेफ्टी की बात है तो वाहन में फ्रंट की दो सीटों और रियर साइड की दो सीटों पर तीन पॉइंट सीटबेल्ट लगी हुई हैं, जबकि रियर मिडिल पैसेंजर सीट पर दो पॉइंट सीटबेल्ट की सुविधा है। गाड़ी में कुल चार एयरबैग हैं, जिनमें दो साइड एयरबैग के साथ ड्राइवर और फ्रंट सीट पैसेंजर के लिए दो एयरबैग लगे हैं। फ्रंट सीटों पर बढ़ी हुई सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर अलर्ट भी मिलता है।

इस एसयूवी को छह बॉडी पेंट कलर्स-आइस कूल वाइट, प्लैनेट ग्रे, मूनलाइट ग्रे, महोगनी ब्राउन, कैस्पियन ब्लू, रेडियंट रेड विद मिस्ट्री ब्लैक रूफ में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Kiger ने भारत में पहले से ही जमकर प्रतिस्पर्धी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में चुनौतियों को काफी बढ़ा दिया है। यह भारत में निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट और अन्य सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को टक्कर देगी।