होंडा डब्ल्यूआर-वी Honda WRV
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 90 बीएचपी की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 100 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस एसयूवी के टॉप मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ की सुविधा मिलती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.12 लाख रुपये है।