25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार चार्ज होकर 200km चलेगी Tata Altroz EV, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश

टाटा मोटर्स जल्द ही टाटा अल्ट्रोज ( Tata Altroz ) को जिनेवा मोटर शो 2019 में पेश करने वाली है। Tata H7X कोडनाम वाली नई 7 सीटर एसयूवी कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया जाएगा। टाटा मोटर्स जिनेवा मोटर शो 2019 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए Tata Altroz EV से भी पर्दा उठाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 4 Mar 2019, 3:45 PM IST

Tata Altroz ev

एक बार चार्ज होकर 200km चलेगी Tata Altroz EV, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) जल्द ही अपनी कार Tata 45X कॉन्सेप्ट टाटा अल्ट्रोज ( Tata Altroz ) के नाम से जिनेवा मोटर शो 2019 ( 2019 Geneva Motor Show ) में पेश करने वाली है। इसी के साथ Tata H7X कोडनाम वाली नई 7 सीटर एसयूवी कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया जाएगा। टाटा मोटर्स के लिए जिनेवा मोटर शो 2019 काफी खास होने वाला है। कंपनी इन दोनों के साथ देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास में एक बेंचमार्क स्थापित करने के लिए टाटा अल्ट्रोज ईवी ( Tata Altroz EV ) से भी पर्दा उठाएगी।

टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक
टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक का टीजर भी जारी किया है, जिससे ये पता चला है कि इस कार में एलईडी हेडलैम्प होंगी। इसी के साथ इस कार के फ्रंट में ग्रिल पर ईवी ( इलेक्ट्रिक वीइकल ) बैज दिया गया है। टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रोज हैचबैक पर बेस्ड होगी। इस इलेक्ट्रिक कार में लेटेस्ट फीचर्स और ज्यादा स्पेस मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि अल्ट्रोज ईवी फुल चार्ज होकर 200 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।

टाटा अल्ट्रोज
टाटा अल्ट्रोज की बात की जाए तो ये एक प्रीमियम हैचबैक है जो कि अपने सेगमेंट में टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली अधिक ताकतवर कार हो सकती है। ये कार पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प में आएगी। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो अल्ट्रोज में टाटा नेक्सॉन जैसा 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। बाजार में इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई आई20 जैसी कारों से हो सकता है।