
Tata Nano Genx
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स
की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो का नेक्सट जनरेशन वर्जन ऑज लॉन्च कर दिया गया है। नई
नैनो की कीमत 1.99 लाख से शुरू है। नैनो ईजी शिफ्ट एक्सटीए नाम से जारी इसका टॉप
मॉडल 2.89 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध होगा।
नैनो जेनेक्स को टाटा मोटर्स के लिए साख का प्रश्न भी माना जा रहा है, क्योंकि सबसे सस्ती कार के रूप में आई इस कार के पहले वाले वर्जन कंपनी की उम्मीद के मुताबिक ग्राहकों नहीं लुभा पाए। लेकिन अब नैनो जेनेक्स से कंपनी को उम्मीद है कि यह ग्राहकों को पसंद आएगी।
नए फीचर्स वाली स्मार्ट सिटी कार
Tata Nano GenX को कंपनी ने कई सारे नए फीचर्स से लैस किया है जिसके चलते इसे स्मार्ट सिटी कार भी कहा जा रहा है। नई नैनो जेनेक्स को 4 वेरियंट में उतारा है जिनमें 2 मेनुअल तथा 2 ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम वेरियंट शामिल है। इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम वर्जन में ब्लुटूथ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा नए फ्रंट फेसिया के साथ-साथ खुलने वाले बैक डोर की सुविधा भी इसमें दी गई है। अपने सेगमेंट में यह कार मारूति अल्टो, शवरले स्पार्क तथा हुंडई ईओन को चुनौति पेश कर सकती है।
टाटा मोटर्स की दांव पर है साख
टाटा मोटर्स नेनो प्रोजेक्ट पर अब तक 1 बिलियन डॉलर की राशि खर्च कर चुकी है, लेकिन कंपनी को अपने अनुमान के अनुसार इससे फायदा नहीं हुआ। ऎसे में नई नैनो जेनेक्स के ऎसा माना जा रहा है कि इस पर कंपनी की साख दांव पर लगी है। टाटा मोटर्स अधिकारियों के मुताबिक कंपनी के लिए मेक और ब्रेक जैसा मामला हो सकता है। उनका कहना है कि नए फीचर्स वाली नैनो जेनेक्स हैचबैक सीरीज में अपना जलवा दिखाने वाली है, क्योंकि कंपनी ने इसे डिजायन करने से पहले करीब एक हजार नैनो यूजर्स की राय ली कि इसमें बदलाव के लिए उनकी क्या मांग है।
नैनो जेनेक्स के खास फीचर्स
कंपनी ने नई नैनो जेनेक्स में स्टाइलिश और स्माइली ग्रिल, स्मोक्ड् हैडलेम्प्स और ब्लैक कलर स्कीम के साथ टाटा लोगो आदि दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें विशेषतौर पर स्पोर्ट मोड क्रीप फंक्शन भी दिया गया है जो शहर के हैवी ट्रैफिक में काम आएगा। इस फंक्शन के तहत कार बिना एक्सेलेटर यूज किए भी धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहती है, कार को रोकने के लिए ब्रेक दबाना पड़ता है। एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें एम्फीस्ट्रीम म्युजिक सिस्टम तथा ब्लुटूथ दिए गए हैं। नई नैनो जेनेक्स में 24 लीटर का ईधन टैंक दिया गया है जिसे एकबार फुल करवाने पर 500 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है।
Published on:
19 May 2015 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
