14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिंद्रा, हुंडई और जीप को धूल चटाएगी TATA की ये किफायती SUV

टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी नई एसयूवी टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) लॉन्च करने जा रही है।

2 min read
Google source verification
Tata Harrier

महिंद्रा, हुंडई और जीप को धूल चटाएगी TATA की ये किफायती SUV

भारत में इस समय एसयूवी का दौर चल रहा है और सबसे ज्यादा एसयूवी ही पसंद की जा रही हैं। भारत में इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा और जीप कंपास सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल हैं। आज हम आपको नई आने वाली उस एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जो कि इन सभी एसयूवी को टक्कर दे सकती है। टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी नई एसयूवी टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) लॉन्च करने जा रही है। इसी बीच टाटा अपनी नई एसयूवी के जरिए इन तीनों एसयूवी को मात दने के बारे में सोच रही है। यहां जानें इस आने वाली नई एसयूवी के फीचर्स...

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 140 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इम्‍पैक्‍ट डि‍जाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा।

टाटा की इस एसयूवी में सेंटर कंसोल पर पियोना ब्लैक और क्रोम फिनिश में डायल सिस्टम, रोड मोड, रेन मोड और ऑफ-रोड मोड जैसे 3 ड्राइविंग मोड दिए जाएंगे। टाटा हैरियर में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। इस एसयूवी में 8.8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डैशबोर्ड पर ग्रे और ब्राउन कलर में ड्यूल टोन फिनिश, सेंटर कंसोल थ्री-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।

भारत में लॉन्च होने के बाद टाटा हैरियर का मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद इन एसयूवी से होगा मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी एसयूवी से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो टाटा हैरियर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 16 से 21 लाख रुपये तक हो सकती है।