
फाइनली लॉन्च हुई टाटा टिगोर और टियागो का जेटीपी वर्जन, कीमत पर थी सबकी नजर
नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना कार शौकीनों के लिए बेहद खास है, कुछ कारें ऐसी हैं जिनका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इन्ही में शामिल है टाटा मोटर्स की टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी। जिसे आज टाटा मोटर्स ने फाइनली बाजार में उतार दिया है। आपको मालूम हो कि Tiago JTP और Tigor JTP को कंपनी ने Auto Expo 2018 में पेश किया था।
कीमत- टाटा ने अपनी कारों की कीमत अपने बाकी प्रोडक्ट्स की तरह ही कम रखी है। कार को जहां tiago को 6.39 लाख रूपए और tigor jtp की कीमत 7.49 लाख रुपए रखी गई है।
इस कार को बनाने के लिए जयेम ऑटोमोटिव्स और टाटा ने आपस में साझेदारी की है। इससे पहले कार की टेस्टिंग के दौरान इसकी कई स्पाई फोटोज भी सामने आ चुकी हैं।
आपको बता दें कि इन कारों में कंपनी ने काफी सारे कॉस्मेटिक चेंज किये हैं। स्टाइलिंग और लुक्स के अलावा इस कार में Tiago JTP और Tigor JTP दोनों में ज्यादा पावरफुल टर्बोचार्ड्ड इंजन दिया गया है।
इंजन-
The Tiago JTP और Tigor JTP दोनों ही कारों में 1.2-लीटर का टर्बोचार्ड्ड, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि इसके इंजन को री-ट्यून किया गया है, जो 5,000 rpm पर 112 Bhp का मैक्सिमम पावर और 2,000-4,000 rpm पर 150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। Tiago और Tigor JTP दोनों ही कार्स केवल मैन्युअल ट्रांसमिशन को स्पोर्ट करेंगे। इनमें 5-स्पीड का गियरबॉक्स दिया जाएगा।
लुक्स और फीचर्स में हुए ये बड़े बदलाव-
दोनो ही कारों में कई सारे कॉस्मेटिक चेंज किए गए हैं लेकिन जिन चेंजेज पर सबसे ज्यादा ध्यान जाता है वो कार के बोनेट पर एयर इनटेक, रीफ्रेश ब्लैक ग्रील, रीडिजाइन बंपर्स और ग्रिल पर जेटीपी का होना है। इसके साथ ही इसमें साइड स्कर्ट्स, 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एसी वेंट्स पर रेड एक्सेंट्स और एल्युमिनियम पेडल्स दिए गए है, जो इन कार्स को स्पोर्टी लुक देते हैं।
इन कारों से होगा मुकाबला-
फीचर्स के मुताबिक इन मॉडल्स का मुकाबला Baleno RS और Polo GT से होगा।
Published on:
26 Oct 2018 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
