3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twin CNG सिलेंडर और 27km की माइलेज के साथ टाटा की ये दो कारें लॉन्च के लिए तैयार! सामने आई जानकारी

अभी तक हमने कारों में सिर्फ एक ही CNG सिलेंडर देखा है, लेकिन ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने दो CNG सिलेंडर (Twin CNG Cylinder) टेक्नोलॉजी को Punch और Altroz कार में पेश करके सभी को चकित कर दिया था।

2 min read
Google source verification
tata_altroz_cng.jpg

Tata CNG Cars

Upcoming CNG Cars: अभी तक हमने कारों में सिर्फ एक ही CNG सिलेंडर देखा है, लेकिन ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने दो CNG सिलेंडर (Twin CNG Cylinder) टेक्नोलॉजी को Punch और Altroz कार में पेश करके सभी को चकित कर दिया था। अब इसके दो बड़े फायदे हैं.. पहला दो सिलेंडर होने की वजह से अब ज्यादा गैस भरी जा सकेगी और दूसरा ये दोनों सिलेंडर और स्लिम और छोटे हैं जिनकी वजह से कार के Boot में आपको बढ़िया स्पेस भी मिलता है, ऊपर से कंपनी ने इस कारों को ट्रे से कवर भी किया है।

अब ऐसे में पूरा देश बड़ी ही बेसब्री से इन दोनों कारों के लॉन्च होना इन्तजार कर रहा है । हम भी आपको लगातार इनके बारे में जाकारियां दे रहे हैं। टाटा के पास पहले ही CNG मॉडल मौजूद हैं, कंपनी ने फरवरी 2022 में टियागो CNG और टिगोर CNG लॉन्च कर इस सेगमेंट में एंट्री की थी।

जून में होंगी लॉन्च!

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स ने कंफर्म किया है कि वह जून 2023 में Punch और Altroz के CNG वर्जन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने दोनों कारों को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था। कंपनी ने फरवरी 2022 में टियागो CNG और टिगोर CNG लॉन्च कर इस सेगमेंट में एंट्री की थी।

आपको बता दें कि इन दोनों कारों को हाल ही हुए ऑटो एक्सपो 2023 में शो-केस किया था। इन दोनों कारों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें इनमें 60-लीटर की क्षमता वाला डबल CNG सिलेंडर का सेटअप दिया गया है, जिसकी वजह से इनके Boot स्पेस में कोई कमी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: TVS Apache की जगह लोग जमकर खरीद रहे हैं ये सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, स्टाइल के साथ मिलेगी हाई परफॉरमेंस

27km/kg की मिलेगी माइलेज

टाटा की इस टेक्नोलॉजी पर आज पूरा देश फ़िदा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्ट्रोज और पंच की माइलेज 27km/kg के आस-पास हो सकती है। कीमत की बात करें तो Punch और Altroz के CNG मॉडल की कीमत पेट्रोल वेरिएंट्स से एक लाख रुपए ज्यादा हो सकती है। Altroz CNG का सीधा मुकाबला मारुति की बलेनो CNG और टोयोटा ग्लैंजा CNG से होगा। वहीं पंPunch CNG माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की पहली कार होगी।