
Tata Motors' 5 Upcoming Cars
नई दिल्ली। अगला साल यानि की 2022 भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल होने वाला है। ऐसे में जहां देश-विदेश की कार कंपनियां भारतीय मार्केट के लिए नई योजना के साथ तैयार हैं, वहीं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी नए साल में नई गाड़ियों की लॉन्चिंग के साथ भारतीय मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है।
आइए एक नज़र डालते है 5 ऐसी गाड़ियों पर जिन्हें टाटा मोटर्स अगले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।
Tata Safari (Petrol variant)
कंपनी अगले साल अपनी लोकप्रिय 7 सीटर कार सफारी का पेट्रोल वैरिएंट लॉन्च करने वाली है। वर्तमान समय में सफारी सिर्फ 2.0 लीटर टर्बो-डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी अगले साल सफारी का 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वैरिएंट लाने की तैयारी में है। इससे इस कार की बिक्री और बढ़ सकती है।
अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के पहले हाफ में।
Tata Punch (Turbo-petrol and Turbo-diesel variants)
कुछ समय पहले ही देश में लॉन्च हुई टाटा की पंच हैचबैक वर्तमान समय में सिर्फ 1.2 लीटर पेट्रोल वैरिएंट में ही उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी जल्द ही इसे बदलने वाली है। कंपनी जल्द ही पंच के 2 नए वैरिएंट्स, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल वैरिएंट और 1.5 लीटर टर्बो डीज़ल वैरिएंट मार्केट में लॉन्च करने वाली है।
अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के पहले हाफ में।
Tata Harrier (Petrol variant)
कंपनी अगले साल अपनी 7 सीटर कार हैरियर का भी पेट्रोल वैरिएंट लॉन्च करने वाली है। सफारी की ही तरह वर्तमान समय में सफारी सिर्फ 2.0 लीटर टर्बो-डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी अगले साल हैरियर का भी 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वैरिएंट लाने की तैयारी में है।
अनुमानित लॉन्चिंग: मिड 2022 तक।
Tata Tiago Next Generation
2016 में लॉन्च हुई टाटा की टियागो का पिछले साल यानि की 2020 में एक फेसलिफ्ट एडिशन भी मार्केट में लॉन्च किया गया था। कुछ समय पहले ही आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस कार के न्यू जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जो एक किफायती कार होगी।
अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के दूसरे हाफ में।
Tata Nexon Next Generation
2017 में लॉन्च हुई टाटा की नेक्सॉन इस समय मार्केट में सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है। इसका एक नया एडिशन भी कंपनी ने 2020 में मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय कार के न्यू जनरेशन मॉडल को भी अगले साल अपने लाइनअप में शामिल करने की तैयारी में है। अनुमानित लॉन्चिंग: 2022 के दूसरे हाफ में।
Published on:
14 Dec 2021 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
