
भारत में SUV का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिल रहा है और डिमांड हर महीने बढ़ती जा रही है। बिक्री बढ़ने के पीछे मुख्य कारण, इनकी कीमत का कम होना है, क्योंकि कुछ साल पहले तक SUV काफी महंगी हुआ करती थीं साथ ही साइज़ में भी बड़ी होने की वजह से लोग इन्हें खरीदने में कई बार सोचते थे, लेकिन जब से इनका साइज़ कॉम्पैक्ट और कीमत हम हुई तब से शो-रूम में सेडान कार और हैचबैक की जगह इनकी मांग बढ़ने लगी।
इस समय ग्राहकों के पास कई ऑप्शन मौजूद है, जिनमें से कुछ मॉडल काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं... टॉप 10 की लिस्ट में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियो की गाड़ियां हैं.... जिनमें से टाटा की Nexon इस समय बिक्री के मामले में सब पर भारी पड़ रही है...
Brezza और Creta से आगे निकली Nexon
बीते महीने (December 2022) की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें तो टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में Tata Nexon सबसे आगे रही अपने सेगमेंट में... पिछले महीने Nexon की 12,053 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल (December 2021) में कंपनी ने इसकी 12,899 यूनिट्स की बिक्री की थी, यानी इस बार कंपनी इसकी 846 यूनिट्स कम बेच पाई..
लेकिन इस बाद भी यह गाड़ी बिक्री के मामले में इस बार टॉप पर है (Best Selling SUV), वहीं दूसरी सबसे ज्याद बिक्री वाली SUV के रूप में अपनी जगह बनाने में Maruti Suzuki Brezza सफ़ल रही है।
यह भी पढ़ें: Maruti Alto टॉप 10 की लिस्ट से हुई बाहर! पिछले महीने लोगों ने जमकर खरीदी ये कारें
ब्रेज़ा की पिछले महीने 11,200 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,531 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, ऐसे में इस बार 1669 यूनिट्स की कम बिक्री हुई है इतना ही नहीं इस सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के रूप में अपनी जगह बनाने में Hyundai Creta आगे रही है...
पिछले महीने Creta की कुल 10,205 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकिपिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 7,609 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, ऐसे में इस बार 2,596 यूनिट्स की कम बिक्री हुई है। टाटा nexon की कीमत की अगर बात करें इसकी एक्स-शो रूम कीमत 7.69 लाख से शुरू होती है।
Published on:
09 Jan 2023 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
