6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

400km से ज्यादा रेंज के साथ आती हैं ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, स्पेस मिलेगा खूब, जानिए कीमत

यहां हम आपको इस समय देश में मौजूदा ऐसी 2 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन साबित हो सकती हैं। हम Mahindra XUV400 EV और Tata Nexon EV MAX के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं

2 min read
Google source verification
ev_suv.jpg

अब देश में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें आने लगी हैं। और ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में कार कंपनियां और भी किफायती इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने तैयार में हैं। वैसे सस्ती EV की शुरुआत टाटा मोटर्स ने भारत में कर दी है। इतना ही नही महिंद्रा समेत कई और अन्य ब्रांड्स भी कम बजट वाली EV पर काम कर रही हैं।

खैर, यहां हम आपको इस समय देश में मौजूदा ऐसी 2 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन साबित हो सकती हैं। हम Mahindra XUV400 EV और Tata Nexon EV MAX के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं....

Tata Nexon EV MAX

इसमें 40.5 किलोवाट की बड़ी बैटरी मिलती है, जोकि फुल चार्ज पर 437km तक की रेंज देती है। Nexon EV Max 3.3kW और 7.2kW AC चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। बड़े चार्जर से Nexon EV Max को 6.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि रेगुलर वर्जन को 8.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। अगर DC चार्जर का उपयोग करते हैं, तो Nexon EV Max को 56 मिनट में बैटरी 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Nexon EV Max 140.7bhp और 250Nm तक टॉर्क पैदा करता है। इसकी वजह से 0-100 km प्रति घंटे का समय 9.9 सेकंड से 9 सेकंड हो गया है। Nexon EV Max में नए ड्राइविंग मोड भी हैं। इसमें इको, सिटी और स्पोर्ट मोड को चुना जा सकता है। Nexon EV MAX की कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें: Citroen eC3 Vs Tata Tiago EV: कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए होगी बेस्ट, जानिए

Mahindra XUV400 EV

Mahindra XUV400 EV में आपको दो वेरिएंट- EC और EL मिलते हैं। यह दो बैटरी पैक के साथ आती है। इनमें से एक EC वेरिएंट के साथ 34.5kWh और दूसरा EL वेरिएंट के साथ 39.4kWh बैटरी पैक शामिल है। इसका बैटरी फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 150bhp की पावर और 310Nm का का टॉर्क देता है, इसकी टॉप स्पीड 150 kmphहै। कंपनी का दावा है कि इसका 34.5kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 375km की ड्राइविंग रेंज दे सकता है।

वहीं बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है। 50kWh डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 50 मिनट से भी कम समय में बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

वहीं बैटरी को क्रमशः 6 घंटे 30 मिनट और 13 घंटे में 7.2kW या 3.3kW AC चार्जर का इस्तेमाल करके पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। Mahindra XUV400 EV EC की कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)और EL वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।