7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 महीने में 10,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये सस्ती SUV, कीमत 6 लाख रुपये से भी कम और मिलती है 5 स्टार सेफ़्टी

Tata Motors ने हाल ही में बाजार में अपनी छोटी एसयूवी Tata Punch को पेश किया है। कम कीमत में भी इस एसयूवी में एडवांस फीचर्स औेर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आकर्षक लुक के साथ इसमें सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिला है।

2 min read
Google source verification
tata_punch_safest_suv-amp.jpg

Tata Punch Interior

कम कीमत, बेहतर माइलेज और जबरदस्त परफॉर्मेंस के चलते लोगों को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट ख़ासा पसंद आ रहा है। ग्राहकों के इसी रूचि के चलते वाहन निर्माता कंपनियां भी लगातार इस सेग्मेंट में उपस्थिति दर्ज कराने में लगी हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स ने भी हाल ही में अपनी किफायती एसयूवी Tata Punch को लॉन्च किया है जो कि, ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। आकर्षक लुक और जबरदस्त सेफ़्टी के चलते इस सस्ती एसयूवी ने बाजार में आते ही धूम मचा दी है।

बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते मार्च महीने में कंपनी ने इसके 10,526 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि Hyundai Creta से महज 6 यूनिट्स ही कम है। इस दौरान क्रेटा के कुल 10,532 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं बीते फरवरी महीने में भी इन दोनों एसयूवी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। फरवरी में जहां Hyundai ने Creta के कुल 9,606 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी, वहीं Tata Punch के 9,592 यूनिट्स बेची गई है। इन दोनों में महज 14 यूनिट्स का अंतर था, जो कि बहुत ही मामूली है।

लोगों को क्यों पसंद आ रही है Tata Punch:

टाटा पंच कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली सबसे सस्ती एसयूवी मॉडल है। कुल चार ट्रिम प्योर, एडवेंचर, अकम्पलिस्ड और क्रिएटिव वेरिएंट्स में आने वाली इस माइक्रो-एसयूवी को कंपनी ने इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.64 लाख रुपये से लेकर 9.18 लाख रुपये के बीच है। ख़बर है कि कंपनी अगले महीने इसकी कीमत में इजाफा कर सकती है। 5 सीटों वाली इस एसयूवी में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतज़ाम किया गया है, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।


कंपनी ने इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। अल्ट्रॉज के ही तर्ज पर इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस एसयूवी की ख़ास बात ये है कि इसमें 187mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

मिलते हैं ये फीचर्स:

जहां तक फीचर्स की बात है तो इसमें 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक एयर कंडिशन (AC), ऑटोमेटिक हेडलाइट और वाइपर, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक एसिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सामान्य तौर पर ये एसयूवी 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।