12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जून में 6 एयरबैग्स और डबल सिलेंडर के साथ टाटा ला रही है दो नई CNG कारें, 27km की मिलेगी माइलेज!

Tata Upcoming CNG Cars: टाटा मोटर्स अब अपनी Punch और Altroz के CNG मॉडल लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। लेकिन टाटा की ये दोनों ही CNG कारें, देश में मौजूदा CNG कारों की तुलना में काफी अलग होंगी।

2 min read
Google source verification
tata_altroz_cng.jpg

Tata CNG Cars

CNG Cars: भारत में CNG कारों को खूब पसंद किया जाता है। सिटी में ये काफी किफायती पड़ती हैं उन लोगों के लिए जो रोजाना कार से ऑफिस जाते हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी टॉप पर है लेकिन अब धीरे-धीरे टाटा मोटर्स भी इस सेगमेंट में अपने पांव पसार रही है। टाटा के पास पहले ही CNG मॉडल मौजूद हैं, कंपनी ने फरवरी 2022 में टियागो CNG और टिगोर CNG लॉन्च कर इस सेगमेंट में एंट्री की थी।

लेकिन अब कंपनी Punch और Altroz के CNG मॉडल लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। लेकिन टाटा की ये दोनों ही CNG कारें, देश में मौजूदा CNG कारों की तुलना में काफी अलग होंगी। आइये जानते हैं इन दोनों कारों के बारे में और साथ ही हम आपको बताते हैं कि ये कब लॉन्च होने जा रही हैं...

जून में होंगी लॉन्च!

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स ने कंफर्म किया है कि वह जून 2023 में Punch और Altroz के CNG वर्जन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने दोनों कारों को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था। कंपनी ने फरवरी 2022 में टियागो CNG और टिगोर CNG लॉन्च कर इस सेगमेंट में एंट्री की थी।

आपको बता दें कि इन दोनों कारों को हाल ही हुए ऑटो एक्सपो 2023 में शो-केस किया था। इन दोनों कारों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनमें इनमें 60-लीटर की क्षमता वाला डबल CNG सिलेंडर का सेटअप दिया गया है, जिसकी वजह से इनके Boot स्पेस में कोई कमी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: 54 हजार की कीमत वाली ये बाइक एक लीटर में चलती है 110 km, हैवी ट्रैफिक में थकने नहीं देती!

देश हुआ फ़िदा

टाटा की इस टेक्नोलॉजी पर आज पूरा देश फ़िदा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्ट्रोज और पंच की माइलेज 27km/kg के आस-पास हो सकती है। कीमत की बात करें तो Punch और Altroz के CNG मॉडल की कीमत पेट्रोल वेरिएंट्स से एक लाख रुपए ज्यादा हो सकती है। Altroz CNG का सीधा मुकाबला मारुति की बलेनो CNG और टोयोटा ग्लैंजा CNG से होगा। वहीं पंPunch CNG माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की पहली कार होगी।