2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा भारत मेंं लेकर आ रही है 6 नई SUV गाड़ियां, Sierra से लेकर BlackBird तक इलेक्ट्रिक अवतार में होंगी लॉन्च, जबरदस्त मिलेगी ड्राइविंग रेंज

टाटा मोटर्स एक बिल्कुल नई प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है, जो स्पेस और सेफ्टी के मामले में हाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 26 Jan 2022, 9:53 AM IST

tata_new_suv-amp.jpg

Upcoming Tata Cars

Upcoming Tata Cars: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस साल के शुरुआती में ही अपनी टियागे और टिगोर के सीएनजी वर्जन से लॉन्च की शुरुआत कर चुकी है, जिसे देखकर कहा जा सकता है, कि टाटा मोटर्स भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की पूरी तैयारी में है। इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि कंपनी के 2022 पोर्टफोलियो में पेट्रोल वेरिएंट के साथ इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल होंगी। हमारे आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं टाटा की अपकमिंग 6 एसयूवी के बारे में। आइए विस्तार से बताते हैं, इन कारों की डिटेल:

Tata Nexon EV

वर्तमान में सबसे अधिक मांग वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सॉन पिछले साल भारत में सबसे तेजी से बिकने वाली कारों में से एक थी, और इसे भुनाने के लिए कंपनी मौजूदा मॉडल की तुलना में 2022 में टाटा नेक्सॉन ईवी को एक बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च करेगी। जो वर्तमान में मिलने वाली 312 किमी की रेंज की तुलना में 400 किलोमीटर तक ड्राइविंग रेंज से लैस होगा।


Tata Sierra EV & Punch

टाटा ने ऑटो एक्सपो 2020 में सिएरा एसयूवी के कॉन्सेप्ट को पेश किया था। नई रिपोर्ट क मुताबिक टाटा सिएरा को कंपनी इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर सकती है, जो एक 5-डोर SUV हो सकती है। इसके अलावा टाटा पंच 2021 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। इस माइक्रो एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में भी 5-स्टार रेटिंग मिली। वहीं अब खबर है कि कंपनी इसकी क्षमता को बढ़ाने के लिए टर्बो इंजन के साथ Punch को लॉन्च कर सकती है।


ये भी पढ़ें : Maruti को सेमीकंडक्टर ने दिया तगड़ा झटका, मुनाफे में लगी 954 करोड़ रुपये की चपत



Tata Safari and Harrier Petrol

कंपनी सफारी के 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की टेस्टिंग कर रही है, जिसके जल्द ही हैरियर में भी लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, Tata Safari को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी की मिड-साइज एसयूवी Harrier केवल डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध है, लेकिन रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो टाटा मोटर्स जल्द ही 2022 में हैरियर के पेट्रोल वर्जन को लॉन्च कर सकती है।


ये भी पढ़ें : Maruti की ये 7-सीटर कार नए अंदाज में मचाएगी धूम, शानदार सेफ़्टी के साथ देगी 26Km का माइलेज़