नई दिल्ली। टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और स्कोडा ने नए साल में अपने वाहनों के दाम 33,000 रूपए तक बढ़ा दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने ज्यादातर कार कंपनियों ने जनवरी से दाम बढ़ाने की घोषणा की थी, जिससे दिसंबर में ग्राहकों को खरीद के लिए आकर्षित किया जा सके। लेकिन अभी तक सिर्फ तीन कंपनियों ने ही घोषणा के अनुरूप अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। मारूति सुजुकी इंडिया, हुंडई, जनरल मोटर्स इंडिया, रेनो, निसान, होंडा, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू सभी कंपनियों ने जनवरी से दाम बढ़ाने की घोषणा की थी।