5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, महज 2.71 लाख में खरीद सकते हैं आप

Milage Cars बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं आप कम फ्यूल में चलती हैं महीनों इन कारों से होता है कम प्रदूषण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 3 Aug 2019, 11:02 AM IST

Milage Cars

नई दिल्ली:भारत में जहां एक तरफ महंगी कारों का क्रेज बढ़ता चला जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कम कीमत और बेहतरीन माइलेज वाली कारों का मार्केट भी खूब फल-फूल रहा है। आपको बता दें कि महंगी कारों को खरीदने से ज्यादा लोग सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली कारों को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि भारत में ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि ज्यादा माइलेज वाली कारों को खूब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको आपको बेहतरीन माइलेज वाली कुछ ऐसी ही कारों ( milage cars ) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Tata Tiago : टाटा मोटर्स की Tata Tiago कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। टि‍आगो के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर 3 सि‍लेंडर इंजन है जो 84 बीएचपी पावर और 114 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5 स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध कराया जा रहा है। कार के माइलेज की बात करें तो ये कार 23.84 Kmpl का माइलेज देती है।

जुलाई में लॉन्च हुई ये 5 बाइक्स भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं

maruti swift : इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Maruti Swift का, मारुति स्विफ्ट 4.99 लाख की शुरूआती कीमत पर मिल जाती है। और माइलेज की बात करें तो ये कार 22 लीटर प्रति किमी का माइलेज देती है।

renault kwid : रेनॉ क्विड की सबसे सस्ती और पापुलर हैचबैक कारों में से एक है। क्विड 2.71 लाख की शुरूआती कीमत पर आसानी से मिल जाती है। इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.67 लाख रुपए तक जाती है। वहीं माइलेज की बात करें तो इस कार का माइलेज बेहद शानदार है । 25 किमी माइलेज की वजह से ही ये कार मारुति की ऑल्टो को कडी टक्कर देती है।

Maruti Alto 800 : मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 2.94-3.72 लाख रुपए की रेंज में मिल सकती है। माइलेज की बात करें तो ये कार 24.7 किमी प्रति लीटर के हिसाब से चलती है।

अपनी कार में ये चीज़ चेंज करवाकर दे सकते हैं लग्जरी कार का लुक