शायद ही कोई कार हो जिसमें एयर फ्रेशनर न इस्तेमाल किया जाता हो, लेकिन आपको बता दें कि ये कार एयर फ्रेशनर विस्फोट का कारण बन सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक्सपर्ट कहते हैं।दरअसल ज्यादातर लोग सस्ते के कारण चायनीज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और इन एयरफ्रेशनर पर एक्सपायरी डेट न होने के कारण कार मालिक सतर्कता नहीं बरत पाते।