27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर 4 लाख तक है बजट तो ये 5 शानदार कारें हैं बेस्ट ऑप्शन

चार लाख रुपये तक के बजट में आने वाली ये पांच बेस्ट कारें कीमत में कम होने के साथ - साथ फीचर्स में बेहद ही लाजवाब हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 11 Nov 2018, 1:05 PM IST

car

अगर 4 लाख तक है बजट तो ये 5 शानदार कारें हैं बेस्ट ऑप्शन

अगर आप नई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 4 लाख रुपये से कम है तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली उन बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि माइलेज में सबसे आगे हैं और कीमत में बहुत ज्यादा कम हैं।

डैटसन गो प्लस ( Datsun Go Plus )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 104 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 20.62 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस डैटसन गो प्लस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.95 लाख रुपये है।

रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid )
इंजन और पावर की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड में 799 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 53 बीएचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 25 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.68 लाख रुपये है।

टाटा टियागो ( Tata Tiago )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा टियागो में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 84 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो टाटा टियागो में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस टाटा टियागो कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.4 लाख रुपये है।

हुंडई इऑन ( Hyundai Eon )
इंजन और पावर की बात की जाए तो हुंडई इऑन में 1.0 लीटर इंजन दिया गया है जो कि 68.05 बीएचपी की पावर और 94.14 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 21.1 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.30 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो ( maruti suzuki alto )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी ऑल्टो में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.51 लाख रुपये है।