नई दिल्ली: कार को खरीदने के वक्त हम जितने एक्साइटेड होते हैं, पुरानी कार को बेचते वक्त उतने ही परेशान। गाड़ी की सही कीमत मिलना टेढ़ी खीर है, और यूज्ड कार मार्केट में ऑप्शन्स बढ़ जाने की वजह से कम्पटीशन तगड़ा होता है। ऐसे में आपकी कार की छोटी सी खामी आप पर भारी पड़ सकती है। दरअसल कार से जुड़ी कुछ ऐसी बातें होती हैं जो आपकी कार की रीसेल वैल्यू को प्रभावित करती हैं, यानि खरीदार ढूंढने में आपको पसीने आ सकते हैं।चलिए आपको बताते हैं कार से जुड़ी वो बातें जो इसकी वैल्यू को कम कर सकती हैं।