11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Alto टॉप 10 की लिस्ट से हुई बाहर! पिछले महीने लोगों ने जमकर खरीदी ये कारें

प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Suzuki Baleno पहले नंबर पर आ गई है। लगातार इस कार की बिक्री बेहतर हो रही है। 16,932 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस समय यह टॉप पर है। लेकिन टॉप 10 की लिस्ट से Alto बाहर हो गई है...

2 min read
Google source verification
best_seliing_cars_10.jpg

Top 10 Best Selling Cars: मारुति Alto का क्रेज अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। टॉप में हमेशा रहने वाली Alto अब पिछले दो महीने से टॉप बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट से बाहर हो गई है। इतना ही नहीं पिछले साल आई Alto K10का जादू भी पर नहीं चला और इसकी एक बड़ी वजह है इसकी कीमत का ज्यादा होना क्योंकि भारत में Alto का सीधा मतलब सस्ता और किफायती होना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच में यह कार आ सके... लेकिन नए अवतार में आने से कीमत में हुआ इजाफा और अब यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट से भी आउट हो चुकी है... यहां हम आपको पिछले महीने (December 2022) की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं...

टॉप 10 कारें (December 2022)

1. Maruti Suzuki Baleno: 16,932 यूनिट्स बिकी

2. Maruti Suzuki Ertiga: 12,273 यूनिट्स बिकी

3. Maruti Suzuki Swift: 12,061 यूनिट्स बिकी

4. Tata Nexon: 12,053 यूनिट्स बिकी

5. Maruti Suzuki Dzire: 11,997 यूनिट्स बिकी

6. Maruti Suzuki Brezza: 11,200 यूनिट्स बिकी

7. Tata Punch: 10,586 यूनिट्स बिकी

8. Maruti Suzuki EECO: 10,581 यूनिट्स बिकी

9. Hyundai Creta: 10,205 यूनिट्स बिकी

10. Maruti Suzuki WagonR: 10,181 यूनिट्स बिकी

यह भी पढ़ें: होंडा एक्टिवा हाइब्रिड भारत में इस दिन होगा लॉन्च! कम खर्च में मिलेगी ज्यादा माइलेज

Maruti Suzuki Baleno बनी बेस्ट सेलिंग कार

प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Suzuki Baleno पहले नंबर पर आ गई है। लगातार इस कार की बिक्री बेहतर हो रही है। 16,932 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस समय यह टॉप पर है। कंपनी को उम्मीद है की आगे भी इसकी बेहतर बिक्री की उम्मीद की जा रही है। पिछले साल नवंबर महीने में मारुति सुजुकी ने बलेनो (Baleno) का CNG मॉडल लॉन्च किया था।

CNG किट लगाने के अलावा इस कार में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। मारुति सुजुकी ने बलेनो CNG को दो वेरिएंट में उतारा है। इसके डेल्टा वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 8.28 लाख रुपये रखी है जबकि इसके इसके टॉप जेटा वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 9.21 लाख रुपये है।

इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी बलेनो CNG में 1.2 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 77.49PS की पावर और 98.5 Nm का Torque जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। CNG में नई बलेनो 30.61 km/kg की माइलेज देती है। यानी अब आपकी चहेती बलेनो ज्यादा किफायती कार हो गई है।