12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में लॉन्च होते ही सुपरहिट हुईं ये SUV! 28km की मिलती है माइलेज, जानिए कीमत

यहां हम आपको साल 2022 लॉन्च हुई उन कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो लॉन्च होते ही सुपर हुई और लगातार इनकी बिक्री बेहतर बन रही है। और अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट पर जरूर गौर करें।

3 min read
Google source verification
top_3_suv.jpg

Top Popular SUV In 2022: साल 2022 भारतीय कार बाजार के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। नए-नए मॉडल्स के आने से न सिर्फ ग्राहकों के पास अच्छे ऑप्शन आये हैं बल्कि कार कंपनियों की बिक्री में भी काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इस समय ऑटो इंस्ट्री अच्छे दौर से गुजर रही है क्योंकि कोविड की वजह से ऑटो सेक्टर की हालत काफी पतली हो गई थी। यहां हम आपको साल 2022 लॉन्च हुई उन कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो लॉन्च होते ही सुपर हुई और लगातार इनकी बिक्री बेहतर बन रही है। और अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट पर जरूर गौर करें।

Maruti Suzuki Grand Vitara

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने आते ही बाजार में अपनी ऐसी छाप छोड़ी की इसकी बुकिंग्स अब लाखों ने जा चुकी है। लॉन्च होते ही यह बाजार में सुपर हिट साबित हुई है। इसकी कीमत 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती हैं। दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, एक 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन है।

ट्रांसमिशन में इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ट्रिम के लिए ई-सीवीटी और पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक या प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड ट्रिम में 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में सबसे बेहतर माइलेज देती है, इसका वीवीटी पेट्रोल इंजन 21.11 किलोमीटर और हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

Mahindra Scropio- N

Mahindra Scorpio-N के आने से भारतीय कार बाजार को मजबूती दी है। स्कॉर्पियो-एन की कीमत 11.99 लाख रुपये शुरू होकर 19.49 लाख रुपए तक जाती है। इंजन की बात करें Scorpio N में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन है जोकि 175PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क देता है..

जबकि इसका 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देता है 200 PS की पावरऔर 380 Nm का टॉर्क। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। अब तक इसे एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी है।

Toyota Hyryder

टोयोटा हाइराइडर को हाइब्रिड टेक्नालॉजी के साथ पेश किया गया है। अर्बन क्रूजर हाई राइडर की कीमत 15.11 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। Toyota Hyryder में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का TNGA इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 92hp की पावर और 122Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है जो 79hp और 141Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड सिस्टम को 177.6 V लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है।

अर्बन क्रूजर हाइडर 25 किमी तक की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज के दावे के साथ आता है, और टोयोटा का कहना है कि, ये हाइब्रिड सिस्टम कुल दूरी का 40 प्रतिशत और प्योर ईवी मोड में 60 प्रतिशत कवर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका हाइब्रिड वर्जन 27.97 किलोमीटर तक का माइलेज देता है।