
Cheapest CNG Cars: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती की कीमतों में सभी परेशान हैं। जो लोग अपने आने-जाने के लिए अपने निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं उनका बजट बिगड़ गया है। सबसे ज्यादा कार चलाने वालों के लिए मुश्किलें हो रही हैं। बाजार में नई-नई कारें आने लगी हैं जोकि ज्यादा माइलेज का भी दावा करती हैं लेकिन जब कार रोड पर चलती है तो माइलेज की हवा निकल आती है। अब ऐसे में एक ही ऑप्शन बचता है और वो है CNG कारें, क्योंकि मौजूदा समय में किफायती और कम बजट में इलेक्ट्रिक कारें मौजूद नहीं है, इनके आने में अभी समय है। यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती CNG कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके पेट्रोल डीजल के खर्च पर लगाम लगा सकती हैं। इतना ही नही इन कारों का रखरखाव भी काफी कम है।
Maruti Suzuki Alto 800 CNG:
मारुति की Alto 800 CNGएक बेहद किफायती कार है जोकि डेली यूज़ के लिए बेस्ट ऑप्शन भी है। इस कार में 800cc का इंजन दिया है जोकि CNG mode पर 40 HP की पावर और 60 nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह कार 31.59km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। Alto 800 CNG की एक्स-शो रूम कीमत 5.13 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Celerio CNG:
नए अवतार में आने के बाद मारुति Celerio ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर दिया है। यह कार हाल ही में CNG किट के साथ लॉन्च हुई है। इसमें 1.0 लीटर K10C इंजन मिलता है जोकि CNG मोड में 57hp की पावर और 82 Nm का टार्क जेनरेट करती है। यह कार 35.60 km/kg की माइलेज का वादा करती है। Celerio CNG की कीमत 6.69 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki WagonR CNG:
फैमिली कार WagonR CNG भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। है। इसमें 1.0 लीटर K10C इंजन लगा है जो CNG मोड में 57hp की पावर और 82NM का टार्क देता है। यह कार 34.04 km/kgकी माइलेज देती है। कार की कीमत 6.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Tata Tiago CNG:
टाटा की टियागो CNG भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है। जोकि CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 26km/kg की माइलेज ऑफर करता है। कार की कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 236km की रेंज के साथ SimpleONE इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगा लॉन्च
Published on:
29 Apr 2023 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
