
Toyota Innova Crysta
Toyota Innova Crysta Price: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) ने भारत में अपनी पॉपुलर MPV इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) के नए टॉप वेरिएंट्स ZX और VX की कीमतों का खुलासा कर दिया है। इसके ZX 7-सीटर वेरिएंट की कीमत 25.43 लाख रुपये और VX 8-सीटर वेरिएंट की कीमत 23.84 लाख रुपये तय की गई है। वहीं VX के 7-सीटर वेरिएंट की कीमत 23.79 लाख रुपये से शुरू होती है। बड़ी फैमिली के यह एक अच्छी एमपीवी साबित हो सकती है।
इसका इसका इस्तेमाल लम्बी दूरी के लिए काफी अच्छा होता है। आपको बता दें कि यह सिर्फ डीजल मैन्युअल में ही बिकती है। न्यू जनरेशन इनोवा क्रिस्टा को टोयोटा इंडिया (Toyota India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे कंपनी की ऑफिशियल डीलरशिप्स पर भी बुक किया जा सकता है। इसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है।
कीमत और वेरिएंट
फीचर्स की लम्बी लिस्ट
नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में शनदार फीचर्स की कोई कमी नहीं है। ग्राहकों की सलूलियत क लिए इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जोकि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। रियर AC विथ डिस्प्ले, 8 वे पावर एडजस्ट ड्राईवर सीट, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन(EBD),सीट बैक टेबल, 7 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम समेत कई शानदार फीचर्स दिए गये हैं।
इंजन और पावर
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में पावर के लिए 2.4 लीटर डीज़ल इंजन मिलता है जोकि 148 bhp पावर और 343 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह एक पावरफुल इंजन है जोकि सिटी से लेकर हाईवे पर बेहतर पदर्शन करता है।
आपको बता दें कि टोयोटा ने पहले इनोवा क्रिस्टा का उत्पादन बंद करने की योजना बनाई थी, लेकिन नई इनोवा हाइक्रॉस के सेमीकंडक्टर्स की कमी ने इसे कुछ और समय के लिए उत्पादन जारी रखने के लिए मजबूर किया। भारत में टोयोटा इनोवा बेस्ट सेलिंग मॉडल रहा है, इसका फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को पहली बार भारत में 2005 में लॉन्च किया गया था, उस समय इसकी कीमत 6.82 लाख रुपये से शुरू होती थी
Published on:
02 May 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
