9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धड़ल्ले से बिक रही है Toyota ये 8-सीटर फैमिली कार! भारी मांग के चलते कंपनी ने बंद कर दी बुकिंग

Toyota Innova Crysta के अब तक 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है। अपने ख़ास उपयोगिता के चलते ये एमपीवी कमर्शियल प्रयोगों के लिए भी काफी मशहूर है। ये कार बाजार में 8 सीटों के साथ भी उपलब्ध है।

3 min read
Google source verification
toyota_innova_crysta-amp.jpg

Toyota Innova Crysta

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि वह इनोवा क्रिस्टा के डीजल संस्करण के लिए ऑर्डर लेना अस्थायी रूप से बंद कर देगी। हालांकि, इसने कोई समय सीमा नहीं बताई गई है कि, आखिर इसकी बुकिंग फिर से कब शुरू की जाएगी। कंपनी का कहना है कि, “बहुत अधिक मांग के कारण, इनोवा क्रिस्टा के डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड काफी बढ़ गया है, जिसेके चलते कंपनी ने इसके लिए ऑर्डर लेना अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।” कंपनी का कहना है कि, “हम उन ग्राहकों को वाहनों की आपूर्ति करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ही हमारे डीलरों के साथ बुकिंग कर ली है।”


यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि, कंपनी ने केवल डीजल वेरिएंट की ही बुकिंग को बंद किया है, इसका पेट्रोल वेरिएंट अभी भी बुक किया जा सकता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 17.86 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 23.83 लाख रुपये तक जाती है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इनोवा क्रिस्टा भारतीय बाजार में सेग्मेंट की सबसे लोकप्रिय मॉडल है, इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल के तकरीबन 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। जबरदस्त उपयोगिता और बेहतर परफॉर्मेंस के चलते ये सेग्मेंट की लीडर है।


टोयोटा ने साल 2005 में इनोवा को पेश किया था, तब से लेकर इसे कई बार अपडेट किया गया है। ग्राहकों के जरूरतों के अनुसार इस एमपीवी में कई बदलाव किए जा चुके हैं। ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग मॉडल में से एक है। ये देश में पेश की जाने वाली सबसे पुरानी एमपीवी कारों में से एक है। इस कार को बड़ी फैमिली से लेकर बिजनेस के प्रयोगों के लिए भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। अगर फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को भी शामिल करें तो इसके 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है।


टोयोटा की इस एमपीवी के लेटेस्ट मॉडल को कंपनी ने साल 2016 के ऑटो एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित किया था, और इनोवा को इनोवा क्रिस्टा नाम दिया। ये एमपीवी भारतीय बाजार में कुल 18 वेरिएंट्स में आती है। इसके अलावा तीन पंक्तियों वाली ये एमपीवी ग्राहकों को अलग-अलग सीटिंग लेआउट्स भी प्रदान करती है, जहां बात सीटिंग अरेंजमेंट की हो तो ये कार 8 सीटों के साथ भी उपलब्ध है।

कैसी है नई Toyota Innova Crysta:

नई इनोवा में कंपनी ने 2.4-litre लीटर की क्षमता का 2GD FTV 4 सिलिंडर युक्त डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 150PS की पावर और 360Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट में 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 166PS की पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सामान्य तौर पर ये कार 12 से 15 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। ख़ास बात ये है कि ये 7 सीटर और 8 सीटर दोनों लेआउट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 17.86 लाख रुपये से लेकर 26.54 लाख रुपये के बीच है।


टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फीसर्च की लिस्ट में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ( एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ), 6 स्पीकर, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं। कंपनी पे इसमें सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा है। इस कार में एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, आईएसओफिक्स एंकरेज और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं।