10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toyota Hyryder : देश में लॉन्च हुई बेस्ट माइलेज वाली एसयूवी, जानिए कीमत और वेरिंएट्स की पूरी डिटेल

Toyota Hyryder के हाइब्रिड वेरिंएट्स के साथ ही पेट्रोल के टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी कुछ दिनों के बाद इसके अन्य किफायती वेरिएंट्स की कीमत से भी पर्दा उठाएगी। ये ध्यान देना जरूरी है कि अभी इसके बेस मॉडल की कीमत की घोषणा नहीं की गई है।

3 min read
Google source verification
toyota_urban_cruiser_hyryder_suv-amp.jpg

Toyota Urban Cruiser Hyryder launched In India

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने आज घरेलू बाजार में अपनी पहली मिड-साइज़ एसयूवी अर्बन क्रूज़र हाईराइडर (Toyota Hyryder) को लॉन्च किया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस हाइब्रिड एसयूवी की शुरुआती कीमत 15.11 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। टोयोटा ने अभी के लिए, केवल टॉप चार वेरिएंट के लिए कीमतों की घोषणा की है - जिसमें स्ट्राँग-हाइब्रिड वेरिएंट और टॉप-स्पेक माइल्ड-हाइब्रिड ऑटोमेटिक वेरिएंट शामिल है। वहीं माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ इस एसयूवी की बुकिंग पहले से ही शुरू की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, भारी डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है। फिलहाल बाजार में जिन वेरिएंट्स की कीमतो का खुलासा किया गया है वो इस प्रकार हैं। मारुति की मिडसाइज एसयूवी ग्रैंड विटारा भी इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एसयूवी है, और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसकी कीमतों की घोषणा भी जल्द करेगी।

























वेरिंएट्स के नामकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
V eDrive 2WD HYBRID18,99,000 रुपये
G eDrive 2WD HYBRID17,49,000 रुपये
S eDrive 2WD HYBRID15,11,000 रुपये
V AT 2WD NEO DRIVE17,09,000 रुपये


कैसी है नई टोयोटा हाईराइडर:

Toyota Hyryder में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का TNGA इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 92hp की पावर और 122Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है जो 79hp और 141Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड सिस्टम को 177.6 V लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। अर्बन क्रूजर हाइडर 25 किमी तक की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज के दावे के साथ आता है, और टोयोटा का कहना है कि, ये हाइब्रिड सिस्टम कुल दूरी का 40 प्रतिशत और प्योर ईवी मोड में 60 प्रतिशत कवर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका हाइब्रिड वर्जन 27.97 किलोमीटर तक का माइलेज देता है।


शानदार है एसयूवी का केबिन:

कंपनी ने टोयोटा हाइराइडर के केबिन को वैसा ही लुक दिया है जैसा कि आपको बलेनो, ग्लांजा और नई ब्रेजा में देखने को मिलता है। बता दें कि, सुजुकी और टोयोटा के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत दोनों कंपनियां अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीक को एक दूसरे से साझा करेंगे। यही कारण है कि इस एसयूवी में मारुति सुजुकी की तकनीक की भी उतनी ही झलक देखने को मिलती है।

डुअल-टोन इंटीरियर में डैश पर पैडेड लेदर मिलता है और यह अपमार्केट दिखता है, कुछ क्रोम और सॉफ्ट टच मटेरियल डोर पैड पर भी मिलते हैं। टोयोटा ने इंटीरियर के लिए ब्राउन-ब्लैक थीम को चुना है जो कि आज के ट्रेंड के मुताबिक है। ये न केवल बहुत अच्छी लगती है, बल्कि स्पॉट पर भी हिट होती है। फुल हाइब्रिड वर्जन डुअल टोन इंटीरियर सेटअप के साथ आएंगे जबकि माइल्ड-हाइब्रिड रेंज में ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा।


Toyota Hyryder में मिलते हैं ये फीचर्स:

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, एक पूर्ण डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक और वॉयस असिस्ट जैसे गूगल और सिरी कम्पैटिबिलिटी जैसे फीचर मिलते हैं। कुछ अन्य फीचर्स में एक पैनारोमिक सनरूफ, 17-इंच का अलॉय व्हील, वायरलेस चार्जर, हेड अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। कंपनी ने इसमें सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा है इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट, सभी रियर यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल मिलता है।